ब्राह्मण एकता का दीपोत्सव संपन्न
मोहनराम तालाब पर
विप्र समाज ने मनाया
भव्य दीपोत्सव
शहडोल ।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने सर्व ब्राह्मण समाज के साथ शहडोल नगर व आसपास से एकत्र ब्राह्मण बंधुओं के साथ भव्य दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। एकादशी पश्चात द्वादशी और प्रदोष के अवसर पर शहडोल नगर में स्वर्गीय पंडित मोहनराम पांडे के द्वारा स्थापित मोहन राम मंदिर और उनके दानवीरता से निर्मित तालाब परिसर की विरासत पर शहडोल नगर के ब्राम्हण समाज ने अनुकरणीय कृतज्ञता के साथ दीपदान और दीपोत्सव के कार्यक्रम को पर्व के स्थापित किया।
विप्र बंधुओं के द्वारा मोहन राम तालाब में पहली बार हुए इस पारिवारिक व सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम में इसे और भव्य बनाने की वचनबद्धता भी दोहराई गई ताकि स्वर्गीय मोहनराम पांडे द्वारा स्थापित दानवीरता को लोकहित में अनुकरणीय बनाया जाए। जो शहडोल मे दान की परंपरा से विभिन्न समाज को प्रकाशित कर सके। आज के कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी महाराज तथा कलयुग के राजा रामरसायन के प्रतीक हनुमान जी महाराज की पूजा वंदना के साथ प्रारंभ हुई तत्पश्चात सांस्कृतिक भजन कार्यक्रम में रामायण के सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम हुआ। भजन पश्चात उपस्थित संत गीता अनुरागी के दीपोत्सव संदेश और आरती वंदना के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत मोहनराम तालाब के सभी तटों पर 5100 दीप को प्रज्वलित कर निशा को समाप्त करने वाली दीपमालाओं से प्रकाशित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी विप्र परिवार ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया । तत्पश्चात एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से भव्य आरती को तालाब के मध्य प्रदक्षिणा हेतु प्रदर्शित भी गया । आज के कार्यक्रम की सफलता के लिए में ब्राह्मण एकता को प्रदर्शित करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज उपस्थित होकर हर कार्यक्रम में उत्साहवर्धन के साथ हाथों हाथ कार्यक्रम की सहभागिता को बढ़ाया। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए शहडोल पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद तथा एनडीआरएफ की टीम ने अपनी सहभागिता प्रदान की। इस अवसर पर ब्राह्मण एकता प्रदर्शन व प्रोत्साहन के लिए प्रकाश तिवारी, जय कृष्ण तिवारी, दया शंकर शुक्ला, त्रिलोकीनाथ गर्ग, संजय कटारे, नरेंद्र दुबे, राजेश्वर उदैनिया, राघवेंद्र त्रिवेदी, रविंद्र तिवारी, केपी शर्मा, नीतू मिश्रा, बीपी शर्मा, बद्रीप्रसाद शर्मा ,विनय तिवारी, आरएम दुबे, महेंद्र शुक्ला, करुणेश चंद्र पांडे, अखिलेश पांडे, अभय प्रताप तिवारी, अनिल गौतम, संजय तिवारी, रमेश त्रिपाठी, संदीप तिवारी, अशोक तिवारी, गौरव द्विवेदी, सुशील शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, राम लखन तिवारी, राममिलन शर्मा, अजय शर्मा, राजकुमार तिवारी आदि लोगों के साथ महिला विप्र समाज से श्रीमती कल्याणी बाजपेई, श्रीमती सविता गर्ग श्रीमती सुषमा उदैनिया,श्रीमतीमाधुरी तिवारी,श्रीमती सोनिका पांडे,श्रीमती मोनिका तिवारी, श्रीमती अदिति विनय तिवारी, श्रीमती रूपा चतुर्वेदी श्रीमती रेखा दुबे, श्रीमती रविता दुबे श्रीमती नीलम चतुर्वेदी श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा आदि लोग उपस्थित होकर सहभागिता प्रदान किए





Subscribe to my channel
Comments are closed.