शहडोल न्यूज:- सांसद एवं विधायक ने झांपर नदी पुल निर्माण हेतु किया भूमि पूजन!

शहडोल 22 नवम्बर 2022- जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम भमरहा-गोरखपुर मार्ग पर लगभग 1017.94 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले झापर नदी पुल निर्माण एवं सेमरिया टोला ब्यौहारी में पुल निर्माण हेतु संसदीय क्षेत्र सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक एवं ब्यौहारी विधायक श्री शरद कोल ने भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री कृष्ण गुप्ता, सरपंच श्रीमती तिजिया बाई प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वें सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.