भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित!

254
Above News

शहडोल 23 नवंबर 2022 – जिला मुख्यालय के शासकीय आई.टी.आई कॉलेज शहडोल में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्रांच एम. एस.एम.ई. विकास एवं सुविधा कार्यालय रीवा एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शहडोल द्वारा आयोजित किया गया। उद्यमिता कार्यक्रम में प्रतिभागी को उद्यम के बारे में एवं केन्द्र सरकार एमएसएमई विभाग द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में,महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शहडोल के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम कान्ति योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं विभागीय एम.एस.एम.ई. सुविधाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शहडोल के महाप्रबंधक श्री आर एस डाबर, सहायक निर्देशक श्री सी मिंज, श्री आई० तिरकी, प्रभारी प्राचार्य शासकीय आईटीआई शहडोल श्री बी आर सिंह सहित हितग्राही एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper