शहडोल न्यूज:- मानव वृद्धि और विकास के लिये आवश्यक हैं आयोडीन
मोहतरा में आयोडीन नमक के उपयोग एवं बताये गए फायदे!

शहडोल 24 नवम्बर 2022- आयोडीन अल्पता विकार निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड गोहपारू के आदिवासी बालिका छात्रावास मोहतरा में स्टॉफ एवं रसोई घर के कर्मचारियों को आयोडीन नमक के उपयोग एवं उससे होने वाले फायदे के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.के सोनी ने विद्यालय के छात्राओं के खाने में उपयोग होने वाले नमक में आयोडीन एवं आयरन की उपलब्धता की जाँच की एवं बताया कि आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व हैं, जो कि मानव वृद्धि एवं विकास के लिये आवश्यक हैं। जिला कम्युनिटी मोबलाईजर श्री श्चिय चतुर्वेदी ने इस अवसर पर बताया कि आयोडीन बढ़ते शिशु के दिमाग के विकास और थायराइड प्रक्रिया के लिये अनिवार्य 1 माइक्रो पोषक तत्व हैं, आयोडीन हमारे शरीर के तापमान को भी विनिमित करता हैं। आयोडीन की कमी से मुख्य रूप से ढेंगा रोग होता हैं। जिला आई.सी.सलाहकार मोहम्मद साजिद खान ने बताया कि आयोडीन विकास में सहायक हैं। आयोडीन के बिना सब सूना हैं, मानव शरीर में आयोडीन युक्त नमक खाने से प्रतिपूर्ति होती हैं। इसके लिये जरूरी है कि नमक को खुले में नहीं रखना चाहिए इससे आयोडीन की मात्रा कम हो जाती हैं। भोजन में हमेशा आयोडाईज ही नमक ही इस्तेमाल करना चाहिए। भोजन बनाते समय नमक अन्त में डालना चाहिए।
Subscribe to my channel
Comments are closed.