भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज – नशा मुक्त समाज बनाने जन अभियान परिषद के सदस्य लगातार जगा रहे अलख !

265
Above News


शहडोल 28 नवम्बर 2022- नशा समाज का अभिशाप है नशा करने से व्यक्तिगत, परिवारिक एवं सामाजिक क्षति होती है। शासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि नशा मुक्त समाज की स्थापना हो सके जिससे सामाजिक एवं आर्थिक विकास के नये आयाम गढ़ सकें। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद शहडोल के सदस्यांे द्वारा जिला समन्वयक श्री विवके पाण्डेय के अगुवाई में जिले के सभी विकासखंडों के ग्रामों में दीवार लेखन, नारांकन, चैपाल कार्यक्रम के साथ-साथ स्कूलांे में जाकर बच्चों को नशा से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। ब्यौहारी विकासखण्ड के ग्राम खुटेहरा,खामडांड, मउ, जनपद जयसिंहनगर के अन्तर्गत सीधी, मीठी, दादर, चितरांव, अमझोर, गोहपारू के अन्तर्गत सेमरा, उमरिया, सरिहट, सोहागपुर के अन्तर्गत पड़मानिया खुर्द, कंचनपुर, करकटी, जनपद बुढार के अन्तर्गत रामपुर, समता टोला, चन्नौडी में लगातार कार्य किये जा रहे है। नशा मुक्ति के इस सामाजिक कार्य में प्रस्फुटन समिति, नवाकंुर संस्था के सदस्य तथा समाज कार्य, स्नातक विद्यार्थियों द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper