सतना न्यूज – ग्राम पंचायत चुनहा में पीएचई अधिकारी एवं ठेकेदार की लापरवाही से नहीं बन पा रही पानी की टंकी !

सतना: जिले की नागौद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनहा में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अति महतत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन का पलीता लगा रहे पीएचई के अधिकारी व ठेकेदार।
प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त ग्राम पंचायत में एक वर्स पहले पेय जल आपूर्ति हेतु पानी की टंकी व पाईप लाईन बिस्तरिकर्ण का कार्य टेंडर के बाद सुरु किया गया था जिसके तहत पाइप लाइन डाली गई थी जिसमे पीसीसी रोड भी तोड़ दी गई थी व पानी की टंकी हेतु गढ्ढा भी खोद दिया गया था जिसमें बरसात में मवेशी भी गिर गए थे जिन्हें लोगों के सहारे निकाला गया था क्योंकि यहां पर नल जल योजना पूर्व से संचालित है तो लगभग पूरे ग्राम में पानी की आपूर्ति हो रही है कुछ मोहल्ले छोड़कर ।पानी की टंकी बन जाने से पूरी ग्राम पंचायत को पेयजल की आपूर्ति सरलता पूर्वक व समय पर होने लगेगी। किंतु सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी इन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही ना ही इन्हें किसी प्रकार का डर है इस वजह से इसका खामियाजा ग्राम की जनता को भोगना पड़ रहा है अब देखना यह है कि ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से सालों बीत गए हैं अब यह कार कब तक चालू हो पाता है या नहीं
Subscribe to my channel
Comments are closed.