भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

2 दिसम्बर को सिनेमाघर में लगेगी बघेली फीचर फिल्म “बुधिया”

324
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल। विंध्य क्षेत्र की लोकप्रिय बोली बघेली में बनी पहली फिल्म “बुधिया” को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे फिल्म निर्देशक शैलू दत्त ने बताया कि अविनाश फिल्म के बैनर तले बनी बुधिया फिल्म रिलीज होने बाद रीवा और सतना जिले के सिनेमाघरों में हाउसफुल रही हैं। फिल्म में बुधिया का किरदार कॉमेडियन अविनाश तिवारी निभा रहे। श्री दत्त ने बताया कि बघेली फीचर फिल्म बुधिया 02 दिसम्बर को एक साथ सिंगरौली सीधी शहडोल कोतमा इंदौर भोपाल कटनी जबलपुर जिले के सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म पूर्णतः बघेली बोली में है जिसमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को भी प्रमोट किया गया है साथ ही श्री दत्त ने जिले वासियों से फिल्म देखने की अपील किया है! इस दौरान कलाकार बिरजू भाई, ध्रुव सिंह निदेशक आर्या पब्लिक स्कूल, रचनाकार अमित कुमार स्वतंत्र, संजय मिश्रा निदेशक सेंट्रल अकादमी स्कूल, गोपाल निगम निदेशक विवेक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल, विनय द्विवेदी, रवि तिवारी, अजय सिंह निदेशक ज्ञानोदय हायर सेकेण्डरी स्कूल उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper