भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज – धान खरीदी केन्द्रों में समुचित बारदाने सुनिश्चित हो – कलेक्टर धान उपार्जन की समीक्षा बैठक संपन्न !

265
Above News


शहडोल 2 दिसंबर 2022- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में धान उपार्जन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीम बनाकर खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में बारदानों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो साथ ही खरीदी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाए जिससे बाहर से धान की खरीदी ना की जा सके। उन्होंने खरीदी केन्द्रों के प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे पंजीकृत किसानों के अतिरिक्त अन्य लोगों या व्यापारियों आदि से किसी भी स्थिति में धान की खरीदी नही करें, ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान की क्वालिटी खरीदी के पूर्व परख लें तथा शासन के निर्देशानुसार ही खरीदी करें। बैठक में धान खरीदी की आवश्यक तैयारियां, सावधानियां आदि की विस्तार से जानकारी ली साथ ही धान खरीदी के बाद उसमें स्टैंसिल तथा लगाई जाने वाली स्लीप की भी जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के तुरंत बाद परिवहन व्यवस्थाएं मुकम्मल होना चाहिए जिससे अनावश्यक रूप से परिवहन का बोझ न बढे़, सोमवार से शुक्रवार तक ही खरीदी की जाएगी, शुक्रवार को आने वाले कृषक की धान शेष रहने पर उनकी तौलाई शनिवार को की जाएगी तथा शनिवार एवं रविवार को परिवहन की व्यवस्थाएं की जाएगी।
बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल सहित अन्य खरीदी केंद्रों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper