भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- सफलता की कहानी संतोष पटेल ने टमाटर की खेती को बनाया लाभ का धंधा !

267
Above News


शहडोल 08 दिसम्बर 2022-जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम सिंदुरी निवासी श्री संतोष पटेल की आर्थिक स्थिति सही नही थी। श्री संतोष पटेल का कहना है कि एक दिन उद्यान विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा मुझे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लाभ हेतु आवेदन करने के लिए कहा है फिर मै इस योजना के लिए आवेदन किया। श्री पटेल का कहना है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत मुझे वर्ष 2018-19 में ड्रिप सिंचाई संयन्त्र पर अनुदान सहायता उपलब्धि कराई गईं। उनका कहना है कि पहले मै धान, गेंहू की खेती करता था जिससे मुझे अच्छी आमदनी नही होती थी। ड्रिप सिंचाई संयन्त्र से अब मै धान एवं गेंहू की खेती के साथ-साथ टमाटर की खेती करने लगा जिससे मुझे प्रतिवर्ष 15 से 16 लाख रूपये की आमदनी हो रही है इससे अब मै पहले से अच्छा परिवार का भरण-पोषण कर रहा हूं और बच्चोें को अच्छी शिक्षा दिला रहा हूं। श्री संतोष पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा चलाई जा कल्याणकारी योजनाओं के लिए एवं जिला प्रशासन सहित उद्यान विभाग के अधिकारियों को जो गरीब तबके के लोंगो तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है इसके लिए मै धन्यवाद देता हूं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper