अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष के स्थापना दिवस पर जय जय परशुराम के जय कारे से गूंजा कोतमा नगर

समाज को एक करना, बुराइयों को नहीं अच्छाइयों को अपनाना,एक दूसरे का साथ देना- राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर द्विवेदी
मध्यप्रदेश के खंड खंड ब्राह्मणों को अखंड करना हमारी पहली प्राथमिकता है -प्रदेश अध्यक्ष नीलेश द्विवेदी

अखिलेश कुमार शर्मा……
शहडोल/अनुपपुर। अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष के 1 वर्ष पूर्ण होने पर अनूपपुर जिले के कोतमा शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शहडोल संभागी मीडिया प्रभारी पंडित अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज में फैल रही दूरियां समाज के हित में नहीं हैतथा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष ने इस संगठन का निर्माण किया है तथा संकल्प लिया कि भारतवर्ष में निवासरत ब्राहणों को हर संभव हमें एक करना है और आर्थिक रूप से कमजोर ब्राहणों की मदद करना है साथ ही ऐसे कई उद्देश्य के साथ संगठन का निर्माण हुआ वही जय जय परशुराम जी के जयकारे से गूंजा कोतमा नगर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना से शुरूआत हुआ कार्यक्रम
कोतमा नगर के मंगल भवन में भगवान परशुराम की वैदिक मंत्रोचार से पूजा अर्चना विप्र जनों ने पूरे भाव के साथ किया और 1 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें विप्र जनों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम में दूर दूर से आए विप्र जनों का स्वागत हल्दी चावल के टीके लगाकर फूल माला पहनाकर व जनेऊ देकर सभी विप्र ब्राह्मणों का सम्मान संगठन की ओर से किया गया संगठन के संस्थापक पंडित सुभाष चतुर्वेदी ने कहा कि समाज का उत्थान जब होगा जब समाज के अंदर शिक्षा नम्रता शिष्टाचार रहेगा एवं राजनीति करण को दूर रखकर पहल किया जाएगा तभी समाज का उत्थान संभव है समाज का हर एक व्यक्ति को जो आखिरी पंक्ति में खड़ा है उसको गले लगा कर जब समाज उसके साथ जुड़ेगा निश्चित ही वह व्यक्ति आप के साथ जुड़ेगा समाज को जोड़ने के लिए एक करने के लिए गांव-गांव चलकर समाज के साथ बैठना पड़ेगा उनके कष्टों को सुनना पड़ेगा एवं उनका कष्टों का निवारण समाज के द्वारा किया जाएगा समाज आपके साथ अवश्य जुड़ेगा इसी कड़ी में संगठन या समाज कार्य करती रहेगी तो सफलता जरूर मिलेगी तभी समाज एक होगा एवं सामाजिक कार्य जैसे कि उपनयन संस्कार एवं विवाह संस्कार एवं व्यवसाय हेतु समाज के लोगों के लिए सहयोग की कार्यक्रम करते चलेंगे तो समाज का उत्थान एवं समाज का कल्याण जरूर होगा वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुधाकर द्विवेदी ने कहा कि हमारे ब्राह्मण समाज में अनेक अनेक विसंगतियां हैं जिसमें हिंदू सनातन धर्म को पर्दे के पीछे रहने वाले अन्य धर्मों के लोग तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं जो कि गलत है जिसके मूल सनातन धर्म के नियमानुसार पूर्वक जागृत करना अति आवश्यक है समाज में आर्थिक भिन्नता बहुत अधिक हैं जिनकी मदद करना अखंड ब्राह्मण महासभा समिति भारतवर्ष का संगठन के लिए संकल्पित है ब्राह्मण समाज में शिक्षा का स्तर भी क्रमशः कम होते जा रहा है जिससे संस्कार भी कम होते जा रहे हैं ब्राह्मण समाज का परम कर्तव्य है कि संपूर्ण भारत में समाज में शिक्षा का स्तर को तीव्र गति से दुरुस्त करना होगा एवं भारत सरकार के स्तर से प्रयास करने की भी अति आवश्यकता है ऐसी परिस्थिति में ब्राह्मण समाज को एकजुट करना हमारा दृढ़ संकल्प है तथा समिति इस दिशा में कार्य कर रही है। मैं एवं मेरे सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ ब्राह्मण समाज की सेवा में कार्य कर रहे हैं और समाज के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर तत्परता के साथ काम कर रहे हैं भगवान श्री परशुराम जी के आदर्शों पर समाज को पुनः स्थापित करना हमारा परम ध्येय है।
महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति द्विवेदी ने कहा कि ब्राम्हण जो करते है उच्च कोटि का करते है फिर जाहे किसी का विकास हो या विनाश इसलिए मेरे सभी विप्र भाई एवम मात्रासक्ति से निवेदन है कि अपने घर की बेटियों को चाँद की तरह मत बनाओ की हर कोई घूर के चला जाए बेटियो को ऐसी ब्राम्हण शेरनी बनाओ की उसे घूरने वाले कि गर्दन अलग कर दे लोग कहते है कि मैं बहुत घमंडी हु मैन भी उन लोगो से कह दिया क्या करूँ ब्राम्हण हु घमंड नही गुरुर है रक्त की राजनीति तो नेताओं का काम है लेकिन ब्राम्हणो ने जब भी तलवार उठाई है समाज की भलाई के लिए उठाई है ब्राम्हण भूखा तो सुदामा ज्ञानी तो चाणक्य अभिमानी तो रावण और रूठा तो परसुराम मेरा सभी विप्र भाई मात्रासक्ति से यही निवेदन है कि जब भी ब्राम्हणो के खिलाफ कोई आवाज उठाए तो ये मत सोचो औरत हो परिवार वाले हो सीधा उसका विरोध करे ये मत सोचना अकेले खड़े हो पीछे समिति की पूरी फौज खड़ी मिलेगी।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नीलेश द्विवेदी ने कहा कि समाज के ब्राम्हण जो खंड खंड में है हमें एक कर अखंड करना है। चाहे परिस्थिति जैसी भी हो हम मदद जरूर करेंगे समाज को संगठित करने और ब्राह्मण समाज के रीति-रिवाज को बरकरार रखने की अपेक्षा व जिम्मेदारी समाज के सभी लोगों की है साथ ही कार्यक्रम में आए सभी विप्र बंधुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए की संगठन के सभी पदधारियों व सदस्य का भी धन्यवाद किया कि आप सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
कोतमा नगर के मंगल भवन में संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मंच का संचालन पंडित श्रीकांत मिश्रा के द्वारा किया गया व समिति के संभागीय शहडोल मीडिया प्रभारी पंडित अखिलेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्राह्मण समाज के बालक बालिकाओं के विवाह (व्रतबंध) उपनयन संस्कार के लिए पंजीयन का कार्य जनवरी 2023 से किया जायेगा।
कार्यक्रम मे उपस्थित रहे संगठन के पद्माधिकारी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सुभाष कुमार चतुर्वेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुधाकर द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक दुबे , संचालक श्रीकांत मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित नीलेश द्विवेदी ,पंडित विनोद गौतम अरुण दुबे पंडित राम नारायण पांडे पंडित राकेश गौतम, संभागीय मीडिया प्रभारी पंडित अखिलेश कुमार शर्मा पंडित केदार गौतम पंडित ,अनूपपुर जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद मिश्रा पंडित अशोक त्रिपाठी पंडित मदन त्रिपाठी पंडित राजकुमार शुक्ला पंडित मनोज द्विवेदी पंडित प्रकाश शुक्ला शहडोल जिले के जिला पंचायत निर्माण समिति के अध्यक्ष सभापति पं. जगन्नाथ शर्मा , महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रतिमा वाजपेई, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता द्ववेदी शहडोल जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीता उपाध्याय, श्रीमती साधना उपाध्याय ,श्रीमती विमला मिश्रा,श्रीमती रश्मि तिवारी श्रीमती मंजू मिश्रा, श्रीमतीसाधना द्विवेदी, श्रीमती गंगोत्री विनीता मिश्रा,श्रीमतीपुष्पा उपाध्याय,श्रीमती अनीता पांडे, शहडोल जिले के खैरहा सारंगपुर जनपद सदस्य श्रीमती दीपिका शर्मा केदार गौतम, दीपक तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, भरत मिश्रा, सुमिता शर्मा,विनय उपाध्याय, राम भुवन गौतम, रमाकांत ,शुक्ला, प्रदीप मिश्रा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.