भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- अपर कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र रसमोहनी क्रमांक 1 एवं 2 तथा जैतपुर का किया निरीक्षण !

424
Above News


*धान विक्रय करने आए किसानों से सुविधाओं के संबंध में की चर्चा*

*पटवारी राजेश तिवारी के दो वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश*

*अपर कलेक्टर ने खुद के समक्ष धान की तौलाई कराकर परखी गुणवत्ता*

*शहडोल 12 दिसंबर 2022-* अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान उपार्जन केंद्र रसमोहनी क्रमांक 1 और 2 एवं जैतपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने धान के छल्ली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर उपार्जन केंद्र प्रबंधक ने बताया कि धान खरीदी के पश्चात व्यवस्थित कर छल्ली लगाया जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर धान की गुणवत्ता परख कर खुद के समक्ष धान की तौलई कराई।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसानों से उपार्जन केंद्र के सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर किसान पार्वती सिंह, आशीष साहू, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश सिंह एवं अंजनी मिश्रा अपर कलेक्टर को बताया कि उपार्जन केंद्र में बिजली, पानी एवं विधिवत बैठक व्यवस्था है। इस दौरान ग्राम घोंघरी से धान विक्रय करने आए किसान श्री आशीष साहू ने अपर कलेक्टर को बताया कि ग्राम घोंघरी के पटवारी राजेश तिवारी द्वारा मेरे गिरदावरी में गड़बड़ी करके धान के बदले मक्का चढ़ाया है, जिसके कारण मैं अपनी पूरी धान बिक्री नहीं कर सकता, जिस पर अपर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार जैतपुर को प्रकरण की जांच कर किसान श्री पार्वती सिंह का गिरदावरी सही कराने तथा पटवारी के विरुद्ध 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बारिश हो रही थी तथा धान भीग रहे थे। अपर कलेक्टर ने त्वरित तिरपाल लगाकर धान को ढ़काया तथा नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति प्रबंधक को तिरपाल की व्यवस्था करने एवं मौसम खराब होने पर धान को पूर्व से ही ढंकवाने ने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर धान का भी निरीक्षण किया कि धान भींगे या नहीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि धान भीगा नहीं था। इस दौरान पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि धान किसी भी प्रकार की लापरवाही के कारण भीगना नहीं चाहिए तथा इनका परिवहन भी सही समय में कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने तहसीलदार जैतपुर को निर्देशित किया कि समय-समय पर धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें तथा परिवहन की व्यवस्था को भी देखें। अगर किसी प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो त्वरित दूरभाष से जानकारी दें। निरीक्षण के दौरान धान उपार्जन केंद्र रसमोहनी में पंजीकृत किसानों की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि 387 किसान पंजीकृत हैं, जिसमें 152 किसानों ने धान बिक्री कर चुके हैं, अपर कलेक्टर ने जल्द से जल्द उपार्जन कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जैतपुर श्री चंद्र कुमार बट्टे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर.एन. जाटव, समिति प्रबंधक जैतपुर श्री राजाराम कुशवाहा एवं समिति प्रबंधक रस मोहनी श्री जितेंद्र बारगाही सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper