भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- रीछुल ग्राम पंचायत में हो रहा गुणवत्ता से खिलवाड़ नाली में डाली जा रही घटिया पाइपलाइन!

316
Above News


नागौद-नागौद जनपद पंचायत की रीछुल ग्राम ग्राम पंचायत में भृस्टाचार चरम पर है,प्रत्येक निर्माण कार्य मे गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करते हुए घटिया स्तर के कार्य किये जा रहे है,अभी हाल में रीछुल ग्राम पंचायत में पाइपलाइन डालकर जल निकासी का कार्य चल रहा जिसमे घटिया स्तर की पाइप लाइन डालते हुए भृस्टाचार की कहानी लिखी जा रही है,ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन की गहराई भी कम खोदी गई है और पाइपलाइन के ऊपर नाममात्र का मसाला डालकर खानापूर्ति की जा रही है।ग्राम पंचायत रीछुल में श्यामसुंदर शर्मा के घर से लोकनाथ उपाध्याय के घर तक पाइपलाइन डाली जा रही है,जब ग्रामीणों द्वारा सरपंच सचिव के द्वारा किये जा रहे घटिया निर्माण का विरोध किया तो इन्होंने दबंगई दिखाते हुए कहा कि जिसे जहां शिकायत करना हो कर दे हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता क्योंकि मेरे सभी अधिकारियों से अच्छे संबंध है।
ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के जिम्मेदारों को उक्ताशय की खबर दी गई तो उन्होंने टाल मटोल करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।
नागौद जनपद पंचायत अंतर्गत पंचायतों में बड़े बड़े भृस्टाचार के कारनामे उजागर होने के बाद भी जिम्मेदार सजग नही है ,म प्र के मुख्यमंत्री आये दिन कर्मचारियों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाते है और भृस्टाचार होने पर सबक सिखाने का दम्भ भी भरते है लेकिन रीछुल ग्राम पंचायत में हो रहे भृस्टाचार से तो यही समझ आता है कि नागौद जनपद पंचायत में बैठे कर्मचारियों के ऊपर मुख्यमंत्री के आदेश के कोई असर नही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper