सतना न्यूज:- प्रशासन गांव की ओर थीम पर मनाया जा रहा है सुशासन सप्ताह सुशासन सप्ताह का आयोजन 25 दिसंबर तक !

सतना 19 दिसंबर 2022/पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर के अवसर पर सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेंस वीक) मनाया जा रहा है। केन्द्रीय कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी सुशासन सप्ताह का आयोजन ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ थीम पर किया जा रहा है। सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य प्रदेश में जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाना है। जनता की शिकायतों का निराकरण करने एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने सभी जिलों के कलेक्टर सुनवाई करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन सहित एसडीएम और जिला अधिकारियों ने केंद्रीय सरकार के मंत्रालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में वर्चुअली भाग लिया।
शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह अवधि के दौरान प्रशासन गांव की ओर पर आधारित विभागो के माध्यम से क्रियान्वित गतिविधियों का लाभ स्थानीय स्तर पर पहुंचाने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर एवं शासन के समस्त विभागों को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुये 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह (प्रशासन गांव की ओर-गुड गवर्नेंस सप्ताह) की गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि सुशासन सप्ताह आयोजन अवधि के दौरान मूल उद्धेश्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने सुशासन सप्ताह की गतिविधियां क्रियान्वित करने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ परीक्षित झाड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
#JansamparkMP
Subscribe to my channel
Comments are closed.