शहडोल न्यूज:- ग्राम पंचायत पाथर के निर्वाचन का रेंडमाइजेशन सम्पन्न!

शहडोल 26 दिसम्बर 2022- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थित में कलेक्टर कार्यालय में आज जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत पाथर में होने वाले निर्वाचन का रंेडमाइजेषन सम्पन्न हुआ। उक्त पंचायत में ईव्हीएम द्वारा 5 जनवरी को मतदान होना है। ज्ञातव्य हो कि उक्त तिथि को होने वाले मतदान के लिये जिले के एक सरपंच का तथा 13 पंचों का मतदान होगा। इसी प्रकार जिले में 5 जनवरी को होने वाले मतदान के लिये 199 पंचों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा, सुपर वाइजर निर्वाचन श्री संजय खरे सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.