भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- खुशियों की दास्तां 01 कुसुम बैगा को मिला संबल योजना का बल !

234
Above News


शहडोल 04 जनवरी 2023- ग्राम बरूका की 45 वर्षीय कुसुम बैगा के ऊपर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पडा जब उसके पति चिप्‍पू बैगा का बीमारी के कारण स्‍वर्गवास हो गया, कुसुम के एक बेटी और एक बेटा है बेटा अभी 12 साल का है तथा बेटी का व्‍याह हो जाने से वह अपने ससुराल में है। कुसुम बैगा के पास 65 डिसमिल के लगभग भूमि है जो खेती योग्‍य नही है। पति की मृत्‍यु के बाद कमाई का जरिया नही होने से उसे आगे की चिंता सताने लगी, गांव के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक ने कुसुम का विधवा पेंशन स्‍वीकृत कराकर लाभान्वित कराया साथ ही उसे उज्‍जवला योजना से नि:शुल्‍क गैस दिलवाई।

बैगा मुखिया से एक हजार रूपये प्रतिमाह पोषण आहार की सुविधा के साथ उसके पति संबल योजना हितग्राही होने के कारण दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि भी उपलब्‍ध कराई। कुसुम को 35 किलो खाद्यान्‍न एवं 10 किलो नि:शुल्‍क राशन भी उपलब्‍ध हो रहा है। संबल योजना से राशि प्राप्‍त होने पर कुसुम बैगा की आगे की चिंता कम हुई है उसका कहना है कि शासन की इन योजनाओं की सहायता से अब मेरा जीविकोपर्जन किसी तरह से हो सकेगा। उसने प्रदेश सरकार की इन योजनाओं से लाभान्वित होने पर धन्‍यवाद देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अन्‍य पात्र हितग्राहियों को लेना चाहिए। प्रदेश सरकार की ये कल्‍याणकारी योजनाए गरीबों के जीवन का सहारा बन चुकी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper