भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- अमृत सरोवर बना आदिवासी किसानों के जीवन का सहारा!
मछली पालन कर अतिरिक्‍त आय अर्जित कर रहे है आदिवासी किसान !

1,163
Above News


शहडोल 17 जनवरी 2023- मनरेगा 2022-23 योजनान्‍तर्गत बनाया गया अमृत सरोवर तालाब जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम सारंगपुर के आदिवासी किसानों के लिये जीवन का सहारा बना है। आदिवासी किसान अमृत सरोवर का उपयोग खेती के लिये कर रहे है वहीं मछली पाल कर अतिरिक्‍त आय अर्जित कर रहे है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम सारंगपुर के लक्ष्‍मी स्‍व सहायता समूह के सदस्‍य श्री सेतराम एवं अन्‍य किसानों ने बताया कि पहले हम कृषि का कार्य करते थे जिससे हमें अच्‍छी आमदनी नही होती थी और परिवार का भरण पोषण के साथ बच्‍चों की बेहतर पढाई करवाना भी मुश्किल था। फिर शासन द्वारा अमृत सरोवर योजना के तहत नवीन तालाब का निर्माण करवाया गया और बरसात का पानी एकत्रित होने लगा। किसानें का कहना था कि तालाब के निर्माण हो जाने से अब खेती के साथ-साथ मछली पालन का कार्य कर रहे जिससे हमें काफी अच्‍छी आमदनी होने लगी है और हमारी आर्थिक स्थिति भी सुधार रही है। उन्‍होंने बताया कि मछली पालन का कार्य इंद्रपाल, परमेंद्र, रामस्‍वरूप पप्‍पू, बेवा बेला द्वारा भी मछली पालन का कार्य किया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि इसी तरह के तालाबों का लाभ अन्‍य किसानों को भी लेना चाहिए और लाभ का खेती को धंधा बनाना चाहिए। उन्‍होंने इस कार्य हेतु प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन को तहे दिल से धन्‍यवाद दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper