शहडोल न्यूज:- रामसहान का सपना हुआ पीएम आवास योजना से साकार !

शहडोल 20 जनवरी 2023- जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम धुरवार निवासी रामसहान उम्र 38 वर्षीय पहले अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ गुजर बसर करते थें। हर साल बरसात में कच्च्ेा मकान में आये दिन ऊपर से पानी ठपकता रहता था तथा इसी तरह ठंड के सीजन में भी ठंडी हवाए घर के अंदर घुसती थी जिससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानियां झेलनी पड़ती थी। कम आमदनी से उनके मन में पक्के आवास का सपना कौसों दूर दिखता था दूसरों के पक्के घर को देखकर रामसहान सोचते थें कि इस जीवन में क्या मै भी पक्का मकान बनाकर कभी रहुंगा उनके इस सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने मूर्त रूप देकर पूरा कर दिया। इस योजना के तहत मकान स्वीकृत हो जाने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है जिसमें रामसहान ने कुछ अपने पैसे और लगाकर अपने मकान को बढि़या ढंग से बनवा लिया अब वे पूरे परिवार के साथ खुशियों से रहने लगे है। रामसहान को अब घर की उन समस्याओं से निजात मिल गई है और वर्षा तथा ठंडी की दिक्कते उनके परिवार को नही उठानी पड़ती। रामसहान ने प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को आवास दिलाये जाने पर धन्यवाद दिया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.