भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुनहा विकासखंड नागौद स्कूल प्रांगण में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम!

3,293
Above News


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौराहा विकासखंड नागौद प्रांगण में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सरपंच पारसनाथ शर्मा के मुख्य अतिथि व रामजी तिवारी की अध्यक्षता व तुलसी दास बैरागी बृजेश सिंह जनपद सदस्य प्रतिनिधि के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसके तहत राष्ट्रभक्ति गीत भाषण नृत्य बाल विवाह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक का शानदार प्रदर्शन किया गया साथ ही नाटक के माध्यम से स्वच्छता की बात बच्चों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया प्राचार्य श्री बालेंद्र पांडे द्वारा छात्र छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय आने व लगन के साथ पढ़ने की बात कही गई ।कार्यक्रम का संचालन रामनिवास कुशवाहा व विद्याचरण कोरी जी द्वारा किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर कुमार पुरवार ,सत्येंद्र कुमार मिश्रा, श्रीमती संगीता कुशवाहा, श्रीमती सीमा मिश्रा, श्रीमती भारती सिंह, इंद्र दत्त शुक्ला, पंकज नयन मिश्रा, आनंद कुमार प्रजापति, संदीप कुमार अग्रवाल, भागीरथ प्रसाद नामदेव, अखिलेश कुमार द्विवेदी, उमेश कुमार नामदेव, अभिमन्यु गर्ग, रामू कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा आदि शिक्षक सहित ग्राम के अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper