भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आर्थिक राजधानी इंदौर में पकड़ाई तीन नंबर की शराब

1,101
Above News

जहरीली अवैध मदिरा बनाने वाले ठिकाने पर बड़ी कार्यवाही।
इंदौर:-(बेबाक शक्ति न्यूज) पुलिस कमिश्नर इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ अवैध रूप से बनाने व तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर क्षेत्र के समर्थ रेजीडेंसी कॉलोनी में छपा मारा। जहा अवैध रूप से मिलावटी जहरीली नकली शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था, पकड़े गए आरोपीयो में *(1).अमित कुमार जैन उर्फ सोनू निवासी समर्थ रेसिडेंसी गांधीनगर इंदौर, (2). आनंद जटिया निवासी गरीब नवाज कॉलोनी बांगड़दा,इंदौर का होना बताया।
आरोपी से वैध लाइसेंस के संबंध में पूछने पर नही होना बताया और अवेध रूप से अंग्रजी एवं देसी जहरीली नकली शराब बनाकर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब की तस्करी करना कबूला।
जिस पर क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपीयो के कब्जे से कुल 96 बोटल रॉयल स्टेज अंग्रेजी नकली शराब, 35–35 लीटर की 10 प्लास्टिक केन में भरी हुई स्प्रिट, 04 प्लास्टिक केन भरी 100 लीटर नकली शराब ,185 क्वार्टर देशी मसाला, 73 क्वार्टर प्लेन मदिरा जहरीली नकली शराब, प्रेशर मशीन, अंग्रजी रॉयल स्टेज शराब का ढक्कन 612 नग, 864 नग प्लास्टिक के खाली क्वार्टर के 5000 नग,1200 नग हॉलमार्क , इलेक्ट्रिक तोल कांटा, 1275 नग ढक्कन, 2000 नग ढक्कन, 4800 नग रेपर, एल्कोमीटर, थर्मामिटिर, हाइड्रोमिटीर आदि (कुल अनुमानित कीमत 06 लाख रुपए) जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध धारा 420,467,468,471,34 भादवी एवं 34(1), 34(2), 49ए आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper