भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक संपन्न

253
Above News

शहडोल – नगर के कमला नगर स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक संपन्न हुई वही पार्टी की परंपराअनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के पित् पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर व वंदे मातरम गीत गाकर बैठक की शुरुआत की गई इस अवसर पर भाजपा शहडोल जिले के प्रभारी श्री पीतांबर टोपनानी जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ,जागेंद्र सिंह ,अशोक मिश्रा, सातिका प्रसाद तिवारी, सुशील शर्मा, भूपेंद्र मिश्रा, शीतल पोद्दार, जिला महामंत्री दीपक शर्मा ,मनोज आर्मो मंचासीन रहे इस दौरान बैठक में राष्ट्रपति जी का अभिभाषण का वाचन श्री सुशील शर्मा द्वारा किया गया इसी प्रकार आजीवन सहयोग निधि के संबंध में जिला महामंत्री दीपक शर्मा द्वारा चर्चा की गई तो वही सोशल मीडिया आईटी व संगठन ऐप को बूथ – बूथ तक पहुंचाने के विषय पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर विस्तार से जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं को जानकारी दी
इसी प्रकार बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री पीतांबर टोंपनानी जी द्वारा भूत सशक्तिकरण अभियान एवं संगठन द्वारा आगामी किए जाने वाले कार्यों को लेकर समीक्षा की गई
समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जिला आदर्श जिला है संगठन के प्रत्येक कार्य को पूरी गंभीरता से एक-एक कार्यकर्ता मिलकर करता है प्रदेश द्वारा जो मंसा जाहिर की गई है हम उस पर शत-प्रतिशत मेहनत करते हुए खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही तीनों विधानसभा को बूथ पर जाकर मजबूत करते हुए पुनः एक बार शहडोल जिले से कमल के फूल की जीत सुनिश्चित करेंगे जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से संगठन के कार्यों में लगते हुए अपने दायित्व के प्रति कर्तव्य एवं ईमानदारी का परिचय के साथ कार्य करते हुए अथक प्रयास करने हेतु आह्वान किया एवं इस वर्ष की आजीवन सहयोग निधि जल्द से जल्द जमा करने की कार्यकर्ताओं अपील की है इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री शक्ति लक्षकार, सुनीता तरकीहार ,मीना कुशवाहा, धीरू सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट सह सोशल मीडिया से रिकी विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शुक्ला, एवं भाजपा जिला पदाधिकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री एवं समस्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस दौरान बैठक में उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper