अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा द्वारा कोयले के अवैध कारोबार पर लगातार कार्यवाही जारी

शहडोल/अमलाई ! पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन पर दिनांक 06.03.2023 को थाना प्रभारी अमलाई निरी0 जयप्रकाश शर्मा द्वारा अवैध रूप से कोयला उत्खन्न एवं भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाहियों की गई है ! थाना अमलाई क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06.03.2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जंगल दफाई तरफ कुछ व्यक्ति कोयले का अवैध उत्खन्न एवं परिवहन कर रहे हैं ! सूचना पर अमलाई पुलिस द्वारा रवाना होकर उक्त स्थान तरफ जाकर देखा तो जंगल दफाई के रास्ते में दो व्यक्ति सायकिल में जूट की बोरियां में कोयला भरकर आते दिखे जिन्हें रूकवा कर नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम 01. उभादत्त बैगा पिता नरसा बैगा उम्र 24 वर्ष निवासी बरतरा एवं 02. दीपक कोल पिता स्व० कल्लू कोल उम्र 22 वर्ष निवासी बरतरा का होना बताये एवं उनके कब्जे से पृथक पृथक 40 किलो एवं 30 किलो कोयला और सायकिल जिस पर बोरियां रख कर ले जा रहे थे ! दोनों से कोयले के संबंध में दस्तावेज मांगने पर में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये ! मौके की कार्यवाही पूर्ण कर थाना अमलाई में दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत धारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया है !

Subscribe to my channel
Comments are closed.