युवा समाज की रीढ़ की हड्डी है : चौधरी दर्शन सिंह

किरार समाज की युवा उत्थान पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
भोपाल। विवेक अहिरवार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ने बताया कि अखिल भारतीय किरार छत्रिय महासभा नवयुवक मंडल जिला रायसेन के द्वारा युवा उत्थान दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री पैलेस अलीगंज में किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला में 8 सत्रों में विभिन्न विषयों पर आधारित विभिन्न सत्रों में युवाओं को प्रोत्साहित किया गया। उद्घाटन सत्र में पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल विधायक रामकिशन पटेल शिवाजी पटेल शंकर सिंह पटेल मकरंद सिंह पटेल के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अतिथियों का स्वागत नवयुवक मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के द्वारा किया गया। प्रस्तावना नीतिराज सिंह पटेल के द्वारा रखी गई। व्यक्तित्व विकास पर भोपाल से पधारे प्रमोद दुबे के द्वारा विषय रखा गया। सड़क सुरक्षा पर एवं व्यसन मुक्ति पर डीएसपी उमाकांत चौधरी के द्वारा विषय रखा गया। जैविक खेती पर दुष्यंत धाकड़ रोजगार पर अरविंद धाकड़ दैनिक आहार एवं व्यवहार पर डॉ देवेंद्र धाकड़ संगठन शक्ति पर हरि गोविंद धाकड़ नियंत्रक संचार लेखा दूरसंचार विभाग शिक्षा संस्कार पर यशवंत पटेल कुलसचिव अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल मुख्यमंत्री उद्यमी योजना पर कलेक्ट्रेट से पधारे दुबे जी वर्तमान चुनौतियों पर ठाकुर शैलेंद्र सिंह युवाओं को दिशा पर बृजेश चौहान समाज के महत्व पर नवयुवक मंडल प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह चौहान ने विषय रखा। सत्रों की जानकारी राहुल पटेल के द्वारा रखी गई। समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने संगठन के महत्व के बारे में बताया तथा उज्जवल भविष्य के लिए कठोर मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा समाज की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए युवा शक्ति को सही मार्ग पर चलने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान खूते ने किया एवं आभार नवयुवक मंडल के महामंत्री हितेंद्र धाकड़ ने किया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.