शहडोल न्यूज:- खुशियों पर सबका अधिकार- अपर कलेक्टर आनंदग्राम आनंदम विभाग की अभिनव पहल- एसडीएम जैतपुर विश्व खुशहाली दिवस के अवसर पड़मनिया खुर्द में आनंद ग्राम कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ!

शहडोल 20 जनवरी 2023- अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा है कि खुशियों पर सबका अधिकार है। खुशी वह है जिसे शब्दों में वर्णन करना मुश्किल है, खुशी केवल महसूस किया जा सकता है। यह आपके विचार एवं अभिव्यक्ति को नकारात्मक से सकारात्मक अवस्था तक स्थानांतरित करने का यह एक अच्छा तरीका है। हमें यह समझने की जरूरत है कि खुशी मूलतः मन की अवस्था है। उन्होंने कहा कि सुखी जीवन के लिए खुशियां अत्यंत आवश्यक है। आज अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को उद्देश्य एवं दृष्टिकोण में बदलाव लाना है। व्यक्ति को इस बात का आभास कराना है कि केवल आर्थिक विकास ही नहीं बल्कि लोगों की खुशहाली और सुख को बढ़ाना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस हेतु राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग एक स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु विभिन्न आनंदमई गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से तनाव मुक्ति एवं आनंद के प्रचार-प्रसार की दिशा में प्रयासरत है। उक्त विचार आज अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा जिले के ग्राम पंचायत पड़मनिया खुर्द में आयोजित आनंद ग्राम कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि लोगों को खुशियां महसूस कराने के लिए आनंदम विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक साहित्यिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में खुशी, उमंग, उल्लास एवं उत्साह जागृत हो। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आनंद के रूप में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र आदि भी दिया जाएगा। साथ ही आनंदित मिलकर जिले में संचालित किसी भी आनंदम केंद्र में सेवा दे रहे व्यक्तियों को सम्मानित कर सकते हैं। अपर कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा जिले के पडमनिया खुर्द ग्राम को आनंदम ग्राम घोषित किया है इसके लिए उन्होंने बधाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते ने कहा कि आनंदग्राम आनंदम विभाग की अभिनव पहल है। आज खुशहाली का दिवस है जिला प्रशासन ने आपके ग्राम को आनंद आनंद घोषित किया है। यह बहुत ही सौभाग्य और गौरव की बात है। सभी व्यक्ति आनंदम कार्यक्रम के माध्यम से खुशियों की दहलीज तक जाएं। कार्यक्रम के माध्यम से स्वैच्छिक संगठनों, संस्थाओं, समूहों, शासकीय विभागों एवं अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इन प्रस्तुतियों के अंतर्गत सामूहिक गान, नृत्य, सूफी बैंडस, गीत गजल, स्थानीय मनोरंजक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन की प्रस्तुतियों इत्यादि के अतिरिक्त जिले में आयोजित किये गए आनंद उत्सव में प्रस्तुत लोक संगीत, लोक नृत्य, गायन, नाटक, खेल इत्यादि की चयनित प्रस्तुतियों को सम्मिलित किया जा सकता है एवं कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर आनंद के रूप में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र आदि भी दिया जाएगा। साथ ही सभी आनंदक मिलकर जिले में संचालित किसी आनंदम केन्द्र में सेवा दे रहे व्यक्ति को सम्मानित कर सकते है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम खुशी, उत्साह एवं उमंग का है। यहां सभी लोग खुशियां मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा यह गांव को आनंदग्राम हेतु चुना है, जिसका शुभारंभ आज हुआ है। यह शासन की नवीन पहल के साथ-साथ सभी लोगों की जीवन में नई हर्ष एवं उल्लास भरने की भी पहल है। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर प्रत्येक आनंद तक अपने किसी एक मित्र एवं परिचित को आनंद के प्रचार प्रसार के लिए सुरक्षित रूप से कार्य करने हेतु आनंद के रूप में पंजीकृत करने में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस है। इसका उद्देश्य लोगों की जीवन में खुशियां एवं सकारात्मक आनंद की अनुभूति कराना है। उन्होंने इस पहल के संबंध में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, सरपंच पडमनिया खुर्द श्रीमती कमलेशिया बैगा, समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक पांडेय, उपसरपंच श्री अनिल साहू, प्रशिक्षक ई दक्ष केंद्र श्री हरीकृष्ण सोनी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में लोक गीत, लोक नृत्य, सैला नृत्य, स्थानीय सांस्कृतिक नृत्य, नाटक गायन खेल इत्यादि चयनित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में श्री अजय गुप्ता, श्री कृष्ण कांत द्विवेदी, श्री शैलेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।


Subscribe to my channel
Comments are closed.