प्रदेश में किसानों की सरकार है जो इस आपदा के समय में किसानों के साथ खड़ी है : चौधरी दर्शन सिंह

प्रभावित फसलों का जायजा लेने पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल।विवेक अहिरवार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के ग्राम भामूरीकला बेहराखेड़ी सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर किसानों की ओलावृष्टि एवं अतिवर्षा से प्रभावित फसलों का जायजा लिया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने प्राकृतिक आपदा में संकटग्रस्त किसानों को राज्य सरकार द्वारा आरबीसी 6-4 के अनुसार राहत राशि एवं केंद्र सरकार के द्वारा बीमा राशि की सहायता दिलाए जाने की बात कही। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से कहा कि किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है प्रदेश में किसानों की सरकार है जो इस आपदा के समय में किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल सर्वे के आदेश दे दिए हैं। किसानों को राहत देने के लिए उदारतापूर्वक सर्वे हो यह बात भी मुख्यमंत्री जी ने कही है मुख्यमंत्री जी स्वयं भी ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ।

किसान के खेत का ईमानदारी से सर्वे होगा। जिसमें गेँहू, चना, मसूर, सरसों और हार्टिकल्चर सहित सभी फसलों का सर्वे होगा। ओलावृष्टि और असमय बारिश से फसलों के 50 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी। और सिर्फ फसल ही नहीं अन्य नुकसान की भी पूर्ति की जाएगी। गाय-भैंस की मृत्यु होने पर ₹37 हजार, भेड़-बकरी की हानि होने पर ₹4 हजार देंगे। बछड़ा-बछिया पर ₹20 हजार और मुर्गा-मुर्गी की हानि होने पर प्रति मुर्गा-मुर्गी ₹100 दिए जाएंगे। मकानों के नुकसान की भी भरपाई की जाएगी। इसके साथ ही किसानों को फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। फसल बीमा योजना की कार्रवाई भी तत्काल प्रारंभ कर दी गई है। राहत राशि और फसल बीमा योजना दोनों को मिलाकर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिन किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान होगा उनकी कर्ज वसूली स्थगित कर दी जाएगी और ब्याज सरकार भरवाएगी। फसलों का जायजा लेने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत के साथ किसान मोर्चा की टीम उपस्थित रही। विवेक अहिरवार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा।
Subscribe to my channel
Comments are closed.