खुला भ्रष्टाचार देखना है तो ग्राम मजगामा आइए साहब

अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य में ट्रैक्टर मालिकों को आखिर क्यों 1 साल से नहीं मिला पेमेंट
अखिलेश कुमार शर्मा 7999140850
शहडोल।जनपद से लेकर जिला पंचायत अधिकारी तक हुई शिकायत अजब गजब का खेल सीएम हेल्पलाइन से भी नहीं हुआ समस्या का समाधान तो क्या अधिकारी नहीं मानते सीएम हेल्पलाइन या अधिकारी उड़ा रहे सीएम हेल्पलाइन का मजाक।
ग्राम मजगामा के ट्रैक्टर मालिक दर बदर की ठोकर खा रहे हैं अधिकारी मलाई खाकर केवल आश्वासन दे रहे हैं कि जल्द हो जाएगा पेमेंट 1 साल से केवल आश्वासन पर आश्वासन तो आखिर कब होगा समस्या का समाधान आखिर क्यों जनपद से लेकर जिला पंचायत अधिकारियों ने नहीं किया समस्या का समाधान सीएम हेल्पलाइन भी नहीं आई काम वैसे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री सीधे कहते हैं कि कहीं भी कोई भ्रष्टाचार हो या कोई समस्या हो हमारे सीएम हेल्पलाइन पर फोन करो आपकी समस्या का निराकरण होगा तो क्या जिले में बैठे अधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों को नहीं मानते आखिर 1 साल से भटक रहे ट्रैक्टर मालिकों को कब मिलेगा पेमेंट।
ग्राम मझगंवा के ट्रैक्टर मालिकों ने जनसुनवाई में की शिकायत
मामला सोहागपुर जनपद पंचायत क्षेत्र ग्राम मझगवं के लमरो का जहां अमृत सरोवर तालाब निर्माण का कार्य 13 जून 2022 को ट्रैक्टर मालिक दिनकर द्विवेदी द्वारा अपने ट्रैक्टर क्रमांक, एमपी 53. ए, ए,1020, से ग्राम लमरो में चल रहे अमृत सरोवर तलाब के निर्माण में काली मिट्टी एवं मुरूम ढोने का कार्य किया गया था ।पर पेमेंट मांगने पर तारीख पर तारीख मिलती रही पर पेमेंट आज दिनांक तक नहीं मिला जिसकी शिकायत दिनकर द्विवेदी ग्राम पंचायत के सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर से करता रहा है पर शिकायत सिर्फ फाइलों तक सीमित रह गई,शिकायतकर्ता दिनकर द्विवेदी ने बताया कि 28 मई 2022 से 13 जून 2022 तक 356 ट्रिप ट्रैक्टर चला था जिसका पेमेंट शासन द्वारा निर्धारित दर पर होना था पर पेमेंट नहीं हुआ, जिसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से लेकर 181 मुख्यमंत्री तक किया गया पर सिर्फ आज तक पीड़ित को सिर्फ आश्वासन ही मिला, अगर देखा जाए तो ग्राम पंचायत मजगमा में भारी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार से काम हो रहे हैं पर जनपद पंचायत सोहागपुर मूकदर्शक बनकर देख रहा है, हालांकि अब देखना यह है कि शिकायतकर्ता दिनकर द्विवेदी द्वारा जनसुनवाई में शिकायत पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है अब देखना यह है कि क्या कलेक्टर की जनसुनवाई में होगा न्याय या फिर आश्वासन का झुनझुना पकड़ा दिया जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.