कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता अल्पसंख्यकों को कहते हैं अपशब्द, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
शहडोल:-जिला काँग्रेस कमेटी के द्वारा अल्पसंख्यक समाज के प्रति विपरीत विचारधारा रखने से ख़फ़ा मुस्लिम और अल्पसंख्यक समाज ने सौंपा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर को ज्ञापन
शिकायत में लिखा गया कि हम सभी अल्पसंख्यक समाज के लोग आपको अवगत कराना चाहते हैं कि शहडोल ज़िले के नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी द्वारा अपने ज़िले की कार्यकारिणी वर्तमान में घोषित की गई, जिसकी सूची का आप ख़ुद निरीक्षण करेंगे तो आपको ज्ञात होगा कि शहडोल ज़िले के अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों को किस प्रकार दरकिनार किया गया।

जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की भाषा शैली से भी कई बार अल्पसंख्यक विशेष कर मुस्लिम समाज के लिए अपशब्द भाषा का उपयोग करते हुए यह तक कहा गया है कि मुल्लों को सायकल चढ़ाना है साथ ही घोषित कार्यकारिणी से भी स्पष्ट है की शहडोल ज़िले के तथाकथित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता अल्पसंख्यक समाज के विरुद्ध है साथ ही इनकी भाषा शैली से सारा अल्पसंख्यक समाज ख़ासकर मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। अगर इस तरीक़े की कार्यशैली और सोच रही तो मुस्लिम समाज को दूसरा रास्ता इख़्तियार करना पड़ सकता है जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए आने वाली विधानसभा चुनाव में बड़ा नुक़सान कर सकती है। आपके संज्ञान में यह बात भी लाना चाहते हैं की शहडोल ज़िले की तीनो विधानसभा मिला कर 75000 (पचहत्तर हज़ार) से ज़्यादा मुस्लिम वोट है। जिसका सीधा नुक़सान कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ सकता है।
शहडोल ज़िले में 6 ब्लॉक हैं, जिसमें पूर्व में 2 ब्लॉक में अल्पसंख्यक कार्यकर्ता को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन वर्तमान में 13 ब्लाक एव उपब्लाक मिला कर एक भी मुस्लिम को ब्लाक अध्यक्ष नहीं बनाया गया है. ये जिला अध्यक्ष की अल्पसंख्यक के प्रति उदासीनता दर्शाती है।
कांग्रेस की विचारधारा देश के प्रत्येक नागरिक, हर वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के प्रति एक समान है, फिर भी शहडोल ज़िले के नवागत कांग्रेसी जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता द्वारा अपनी कार्यकारणी में अल्पसंख्यकों को दरकिनार करना कांग्रेस को विचारधारा के विपरीत है। जिला कांग्रेस के इस रवैये से प्रतीत हो रहा है कि हम सभी अल्पसंख्यक लोगो खासकर मुस्लिम समाज को वर्तमान जिला कांग्रेस द्वारा सिर्फ़ वोट बैंक समझ कर किनारे कर दिया जा रहा है। साथ ही वर्तमान जिला अध्यक्ष द्वारा पूर्व के सभी चुनाव चाहे वो विधानसभा हो, लोकसभा हो, नगरपालिका हो, उनके द्वारा सिर्फ कांग्रेस पार्टी का खुलेआम विरोध ही किया गया।
नवीन कार्यकारणी में ज़िले के अल्पसंख्यक समाज के लोगो को इस प्रकार दरकिनार करने एवं अल्पसंख्यको को अपशब्द कहने से निश्चित ही पूरे अल्पसंख्यक समाज में कांग्रेस व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रति अति रोष व्याप्त है, यदि जिला शहडोल कांग्रेस की यही रवैया रहा तो हम सभी अल्पसंख्यक कार्यकर्ता एवं समाज के अल्पसंख्यक लोग इस विधानसभा चुनाव में पार्टी का बहिस्कार करेगे, जिससे पार्टी को निश्चित ही नुकसान उठाना पड सकता है।
अतः आपसे अनुरोध है की आप स्वयं एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी उक्त बिन्दुयो में विचार करते हुए शहडोल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता को तत्काल हटा कर, किसी ऐसे व्यक्ति को शहडोल जिला का अध्यक्ष बनाया जाय, जो कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप हर वर्ग को बराबर प्राथमिकता देवे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.