अवैध कबाड़ के ठीहों पर गोहपारू पुलिस की दबिश लाखों का मसरूका जप्त

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल।पुलिस अधीक्षक शहडोल के निदेर्शन में अवैध कबाड़ के ठीहों पर शहडोल पुलिस की कायर्वाहियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में गोहपारू थाना क्षेत्रांतगर्त ग्राम खन्नौधी में पुलिस द्वारा दबिश देकर लाखों रूपये का अवैध कबाड़ जप्त किया गया है। दिनांक 24.03.23 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि (1) मनोज प्रजापति पिता सत्यनारायण प्रजापति निवासी खन्नौधी (2) मो0 सरीफ पिता मो0 रमजान निवासी ग्राम दियापीपर के अपने घर के पास बने बाड़ा के अंदर अवैध रूप से लोहे का कबाड़ रखे हुये है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शहडोल ने थाना प्रभारी एवं गोहपारू पुलिस टीम को त्वरित कायर्वाही के निदेर्श दिये।
प्राप्त मुखबिर सूचना पर गोहपारु पुलिस द्वारा अलग-अलग ठीहों पर दबिश दी गई। मौके मे मनोज प्रजापति पिता सत्यनारायण प्रजापति उम्र 23 वषर् निवासी खन्नौधी एवं मो0 सरीफ पिता मो0 रमजान उम्र 45 वषर् निवासी ग्राम दियापीपर के घर के पास बने बाड़ा पर अलग-अलग तलाशी ली गई जो बाड़ा के अंदर भारी मात्रा मे लोहे का कबाड़ आरोपीगणों के कब्जे से बरामद होने पर कबाड़ रखने के संबंध मे दोनों आरोपियों से उक्त कबाड़ रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज चाहे गये, जिनके द्वारा कोई वैद्य दस्तावेज पेश नहीं किये। जिस पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओ में पृथक-पृथक अपराध थाना गोहपारू में पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी मनोज प्रजापति पिता सत्यनारायण प्रजापति उम्र 23 वषर् निवासी खन्नौधी के घर के पास बाड़ा से भारी मात्रा मे लोहे का कबाड़ मोटरसायकल व सायकल के पाट्सर्, बोरियो मे सरिया राड के टुकड़े, लोहे की तगाड़ी, बाल्टी, पुराना कुलर, आलमारी, टूटे हुये लोहे के चादर के पाटर्स, लालटेन, लोहे का काउंटर वजनी करीबन 2 टन कीमती लगभग 2 लाख रुपये का जप्त किया गया है।
इसी प्रकार आरोपी मो0 सरीफ पिता मो0 रमजान उम्र 45 वषर् निवासी ग्राम दियापीपर के घर के पास बने बाड़ा से लोहे का कबाड़ मोटा पाइप, जीआई पाइप, लोहे का राॅड (सरिया), लोहे की छड़, लोहे के एंगल, लोहे का फावड़ा, स्टील की पुरानी टंकी, पुराने बतर्न उपरोक्त कबाड़ का सामान वजनी करीबन 3 टन कीमती 3 लाख रुपये का जप्त किया गया है।

उक्त कायर्वाही में उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. शहडोल श्री राघवेन्द्र द्विवेदी के निदेर्शन में थाना प्रभारी गोहपारू उप निरी0 सुभाष दुबे, सउनि बिपिन बागरी, प्र.आर. राजवेन्द्र सिंह, प्रआर0 प्रताप सिंह, आर. मायाराम की अहम भूमिका रही।

Subscribe to my channel
Comments are closed.