भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सब – इंजीनियर कर रहा मनमानी से परेशान जनप्रतिनिधियों ने की कलेक्टर से शिकायत

271
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल। जनपद पंचायत बुढार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों ने कलेक्टर शहडोल को ज्ञापन देकर मांग की है कि सब इंजीनियर रघुवंश तिवारी के द्वारा बुढार जनपद में मनमानी तौर पर कार्य किए जा रहे हैं और ठेकेदारी प्रथा चालू की गई है जिसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। आवेदन में कहा गया है कि सब इंजीनियर रघुवंश तिवारी बुढार जनपद के झींक बिजुरी सेक्टर में पदस्थ हैं इनके द्वारा क्षेत्र में गुणवत्ता हीन कार्य कराया जा रहा है। और खुद ही ठेकेदारी का काम भी किया जा रहा है और यदि कोई जनप्रतिनिधि द्वारा इसका विरोध किया जाता है। तो इनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। सब इंजीनियर द्वारा यह कहा जाता है कि मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है मैं नीचे से लेकर ऊपर तक सभी को कमीशन देता हूं। ऊपर पैसा देकर ही मैं काम लाया हूं तुम जनप्रतिनिधियों को जो करना है कर लो मेरा कोई भी कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

शिकायत देते समय जनपद पंचायत बुढ़ार की अध्यक्ष सुश्री उमा धुर्वे, उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह, जनपद सदस्य भगवानदीन, सभापति ज्ञान सिंह, जनपद सदस्य कमलभान बैगा, चंद्रवती सिंह, रानू माहरा, विनीता बैगा, रानू सिंह, रमेश बैगा, मंजरी शुक्ला, यशोदा सिंह, बुधसेन गोंड, अमृत लाल गोड़, गीता सिंह, ध्यान सिंह, संतोष चौधरी, पारस सिंह, अभिलाष पटेल मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper