भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बूथ विजय संकल्प अभियान खैरहा मंडल के कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

303
Above News

शहडोल।खैरहा मंडल के प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति बनाकर पन्ना प्रमुख पन्ना समिति बनाकर अपना बूत सबसे मजबूत करने का संकल्प लिया गया इसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने बूथ में निवासरत हितग्राही एवं सरकार की योजना से लाभान्वित समस्त हितग्राहियों से संपर्क करना एवं उन्हें शासन की योजना का लाभ दिलाना ऐसे कार्यों का अपने-अपने बूथ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्ण करने का संकल्प लिए हैं कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है संगठन ही सर्वोपरि है हमारा उद्देश्य समाज सेवा क्षेत्र का विकास मानव कल्याण हर क्षेत्र में कार्य करने के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्प लिया है और निश्चित थी हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा जिस तरह से संगठन के कामों में रुचि ली जाती है इसीलिए आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी के रूप में हम काम कर रहे हैं आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप अपने अपने बूथ में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें तदोपरांत उपस्थित विधानसभा के संयोजक दौलत मनमानी द्वारा मंडल में मंडल के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी विस्तारक को निर्देश दिया गया कि आप अपने अपने शक्ति केंद्रों में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक करें एवं भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प अभियान को बूथ तक पहुंचाने के लिए आप सभी लोग अपने अपने शक्ति केंद्र और बूथ पर प्रवास करें और बताए गए कार्य को पूर्ण करने का पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करें इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्रीमती शालिनी सरावगी ने बताया कि संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज को स्वस्थ बनाने के लिए खेलों का भी हमें अपने बुतों में प्रोत्साहन करना है युवाओं के लिए जो हमारे देश की क्षेत्रीय खेल है उन्हें बढ़ावा देना है जिससे कि हमारा युवा स्वस्थ रहे आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहे और हम स्वस्थ भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाई और उनके द्वारा क्षेत्र खेलों का शुभारंभ किया गया जिसमें रस्साकशी कुर्सी दौड़ के खेलों को भी खेल कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री दीपक शर्मा द्वारा बताया गया भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र सेवक के रूप में कार्य करता है और निश्चित ही आपके मेहनत और कार्यों के बदौलत भारतीय जनता पार्टी कि आज हमारे क्षेत्र में विधायक हैं हमारे प्रदेश में सरकार है देश में हमारी सरकार है हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने क्षेत्र में अपने मंडल में अपने शक्ति केंद्र में और निवासरत अपने-अपने बूथों में भारतीय जनता पार्टी जिस संकल्प को लेकर चली है उस संकल्प को हम अपने बूथों तक पहुंचाएं और अपने बूथों को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें आप सभी कार्यकर्ताओं से मेरा आग्रह हम सब जिम्मेदार कार्यकरता है और अपनी जिम्मेदारी निभाने का समय आ चुका है आप सभी से आग्रह है की पार्टी द्वारा जो संकल्प लिया गया है वह विजय संकल्प का उस संकल्प को हम पूरा करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें इसी तरह मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया और वह विजय संकल्प अभियान को पूर्ण करने के लिए आग्रह किया गया कि आप सभी के सहयोग से हमारा यह अभियान निश्चित ही सफल होगा आप सब हमारा सहयोग प्रदान करें और इस अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह ने किया,विशिष्ट अतिथि शालिनी सरावगी, विधान सभा क्षेत्र के संयोजक दौलत मनमानी, भाजपा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, खैरहा मण्डल संरक्षक राघवेंद्र तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजीत शुक्ला, वरिष्ठ नेता सुधीर सैनी,खैरहा मंडल महामंत्री विपीन उपाध्याय मंचासीन रहे, एवं सभी मण्डल पदाधिकारी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper