भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धोखाधड़ी का आरोपी एड. रविन्द्र बनेगा निर्वाचन में बाधक – दीक्षित, मामला है शहडोल जिला अधिवक्ता चुनाव का

2,542
Above News

अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दीक्षित ने निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

शहडोल। आगामी दिनों में होने वाले जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन को लेकर आपत्ति जताई गई है। निर्वाचन अधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ शहडोल से संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेष दीक्षित ने लिखित षिकायत पत्र के माध्यम से यह आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने 4 बिन्दुओं का उल्लेख करते हुए, जिला अधिवक्ता संघ शहडोल के गैर कानूनी तरीके से घोषित किये गये निर्वाचन कार्यक्रम की कार्रवाई को स्वमेव स्थगित करते हुये नैतिकता के आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से मुक्त होकर अपना दायित्व त्यागने की बात कही है। उन्होंने यह भी लिखा है कि, यदि ऐसा नहीं किया तो, हम सभी अधिवक्तागण आपके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने बाध्य होगें।

यह है पूरा मामला:-

पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि, जिला अधिवक्ता संघ शहडोल की बीते 21 जुलाई को बुलाई गई निर्वाचन आम सभा बैठक में उपस्थित रहा। मैंने उक्त आम सभा में यह आपत्ति उठाई थी कि, बैठक संघ के नियमावली के विरूद्ध है। मात्र एक दिवस के अंतराल में आम सभा की बैठक बुलाया जाना गैर कानूनी है। उक्त आम सभा में लिये गये निर्वाचन कार्यक्रम संबंधी निर्णय जन्मवत शून्य है। उन्होंने कहा, इस आम सभा की बैठक में अधिवक्ता संघ के वर्तमान अध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी स्वमेव ही घोषित कर दिया। आम सभा में उपस्थित बिना कोरम पूर्ण किए आगामी माह 1 अगस्त को मतदान निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया, जो संघ के नियमावली के विरूद्ध है।

ये हैं रविन्द्र श्रीवास्तव के उपर आरोप:-

यह भी बताया कि, घोषित किये गये निर्वाचन अधिकारी के विरूद्ध विशेष न्यायाधीश, शहडोल न्यायालय में सत्र प्रकरण क्रमांक 183/2015 अपराध धारा 420/34, 467, 468, 471, 120बी भा.दं.वि. विचाराधीन है। पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा, अपराधिक प्रकरण में लिप्त होने से विद्वान अधिवक्ताओं के निर्वाचन को सम्पन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी व्यक्तिशः भेदभाव कर सकते है एवं उनके साथ कार्यालय में सह अधिवक्ता बृजेन्द्र बर्मन ने भी निर्वाचन प्रक्रिया में कोषाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन दाखिल किया है। जिसके चलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में घोषित व्यक्ति का निष्पक्ष रूप से निर्वाचन कार्य करना संभव नहीं होगा। बताया गया है कि, अधिवक्ता रविन्द्र श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper