भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कीचड़ में तबदील सड़क पर रोपा लगाकर ग्रामीणो ने जताया विरोध, ग्राम पंचायत अमझोर के महुआर टोला गांव का मामला

443
Above News

जमुना मिश्रा……….
शहडोल/शहडोल जिले के जयसिहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत

अमझोर के महुआर टोला गांव में कीचड़ युक्त सड़क, जो चलने लायक नहीं बची है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चों के कई बार कीचड़ में गिरने से कॉपी, पुस्तक और कपड़े भी खराब हो रहें हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पूरे क्षेत्र के बीते तीन दिन से अच्छी बारिश हुई है। बारिश के कारण सड़क के गड्ढों पर पानी भर गया है। इन्ही सब समस्याओं से परेशान और आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर धान का रोपा लगाकर अपना विरोध प्रकट किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत खस्ता हाल है। सड़क में जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ है। जिसकी शिकायत कई बार पंचायत सरपंच ,उपसरपंच जिले में बैठे अधिकारी विधायक जनप्रतिनिधि से की गई लेकिन कोई उचित समाधान आज तक नहीं निकाला जा सका है। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से बरसात के मौसम में यही आलम इस सड़क पर बना रहता है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर देखने की बजाय अपनी आंखें ही मूंद ली हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper