भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वल्लभनगर विधानसभा – 24 सितम्बर को जनता सेना करेंगी कार्यकर्ता महासम्मेलन
विपक्षियों की खरीद फरोख्त की अफवाहों का तुरन्त दो जवाब – भीण्डर

585
Above News

रिपोर्ट -अभिषेक धींग

उदयपुर। जनता सेना राजस्थान की कोर कमेटी की बैठक गुरूवार को भीण्डर राजमहल में जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के मुख्य आतिथ्य में हुई। अध्यक्षता प्रदेश संयोजक मांगीलाल जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि उदयपुर संभाग प्रभारी हरिसिंह सोनिगरा, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत, प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, भीण्डर प्रधान हरिसिंह सोनिगरा आदि थे। बैठक में जन संवाद यात्रा का वल्लभनगर व कुराबड़ पंचायत समिति का कार्यक्रम तय किया। वहीं जन संवाद यात्रा की समाप्ति पर 24 सितम्बर को भटेवर में जनता सेना का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय किया।
खरीद फरोख्त की अफवाहों का तुरन्त दो जवाब – भीण्डर
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि विपक्षियों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही इतने करोड़ देकर बैठा देंगे, इतने करोड़ दे देंगे तो चुनाव नहीं लड़ेंगे, ये सभी अफवाहें हैं अगर पैसे लेकर ही बैठना होता तो 2013 में ही बैठ जाते। ये केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं, इसलिए इनका तुरन्त मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। हमें जनता के लिए काम करना हैं और उसके लिए किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान हैं कि अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर विधानसभा चुनाव के लिए लग जाएं।
27 सितम्बर से वल्लभनगर में यात्रा
जनसंवाद यात्रा 27 अगस्त से वल्लभनगर पंचायत समिति क्षेत्र में प्रवेश करेंगी। जिसके बाद कुराबड़ पंचायत समिति की पंचायतों में यात्रा पहुंचेगी। जन संवाद यात्रा पूर्ण होने के बाद 24 सितम्बर को भटेवर में जनता सेना का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। वहीं सोशल मीडिया पर विधानसभा क्षेत्र में करवाएं गये विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करने के लिए युवा टीम को विशेष निर्देश दिये गये। बैठक में सज्जनसिंह राणावत, पारस नागौरी, नाहरसिंह शक्तावत, आशाराम भाट, प्रकाश जैन, गजेन्द्र सामर, कमलेन्द्र सिंह शक्तावत, उदयलाल पटेल, भंवर पटेल, केसर सिंह रूणिजा, जगदीश वैष्णव, युवराज सिंह फीला, नारूलाल डांगी, रूपलाल मेनारिया, खेमराज डांगी, राकेश पचोरी, नरेन्द्र वेणावत, अशोक धर्मावत, महेन्द्र लक्षकार, तुलसीराम मेनारिया, रोशनलाल तारावट, हीरालाल मेनारिया, प्रशांतसिंह चौहान, रमेश नागदा, जगजीतसिंह बम्बोरा, रवि गर्ग, भगवानसिंह राठौड़, रणजीतसिंह गुपड़ा, कैलाश जाट, किशनलाल अहीर, देवीलाल जाट, सुरेन्द्र मियावत, मगनीराम रेगर, धर्मेन्द्र मेनारिया, मुकेश लक्षकार, रोशन भावसार, किशनसिंह राणावत आदि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper