भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जानलेवा बुखार, तीन दिन में तीसरी मौत से हाहाकार

363
Above News

कन्नौज संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट :कन्नौज। जिले में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को फिर एक की जान चली गई। पिछले तीन लगातार दिनाें में बुखार से यह तीसरी मौत है। पिछले एक पखवाड़े में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौत से लोगों में दहशत है। उधर, अस्पतालों में बुखार की चपेट में आने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
पिछले तीन दिनों में तीन मौत से लोग दहशत में आ गए हैं। मंगलवार को तालग्राम के कैथनपुरवा में एक छात्रा की मौत हो गई थी। अगले दिन बुधवार को सौरिख क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक युवती की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी कड़ी में गुरुवार को तिर्वा क्षेत्र के नजरापुर गांव में एक युवक की जान चली गई। लगातार तीन दिन में तीन मौत होने से लोगों में दहशत है। बुखार पीड़ित काफी परेशान हैं। उधर अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों में ज्यादातर लोग बुखार की चपेट में रहे। उनमें कई लोगों को भर्ती करना पड़ा।
जनरापुर में बुखार से दो मौत, हर तरफ दहशत
-आगरा में एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज तिर्वा। नजरापुर गांव में बुखार से एक और मौत हो गई। पिछले छह दिन में दूसरी मौत होने पर लोगों के बीच दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा देने की बात कह रहा है। कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर गांव निवासी राजू गुप्ता (48) पुत्र स्व. प्रताप नारायण गुप्ता को सात दिन पहले तेज बुखार आया था। पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद हालात गंभीर होने पर परिजनों ने पांच दिन पहले आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बुखार से गांव के दो लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में लगातार बढ़ रहे बुखार के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग टीम ने कैंप लगाकर दवा दी जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। बेहतर इलाज न मिलने से कई लोग दूसरे शहरों में इलाज करवा रहे हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper