दुष्कर्म का मामला आया सामने

शिमला, हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-: राजधानी शिमला में एक कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सरकारी विभाग के एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना शिमला में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है।
मामले के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक वर्ष 2019 में उसकी आरोपित से मुलाकात हुई। कुछ समय बाद आरोपित ने उसे यह कहते हुए शादी करने का झांसा दिया कि वह अपने पति से तलाक ले और इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। वर्ष 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।
बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फ़िलहाल अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.