खाते से उड़े 43 हजार रुपये

कन्नौज बेबाक शक्ति न्यूज से ऋषी जैन की रिपोर्ट : लिंक पर क्लिक करने पर खाते से उड़े 43 हजार रुपये । कोतवाली क्षेत्र के नत्थापुर्वा गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि नौ दिन पहले देर शाम को फोन पर कॉल आई और रिश्तेदार बताते हुए पेटीएम पर रुपये देने की बात करने लगा। इस बात से सहमति जताते हुए उसने एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नोटिफिकेशन आया। नोटिफिकेशन पर क्लिक करने पर खाते से पहले 30 हजार तथा थोड़ी देर बात दूसरे नोटिफिकेशन में 13 हजार रुपये खाते से कटौती होने का मैसेज आया। खाते से रुपये कटने पर सनसनी फैल गई। जब उस नंबर पर फोन किया तो बंद बताने लगा। बुधवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोबाइल नंबर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.