सात गांव के लोग परेशान,40 दिनों से पीने के पानी के लिए रहे हैं जूझ

ओम् कार झा की रिपोर्ट
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिला के बसंतराय प्रखंड के सुस्ती पंचायत के महेशपुर गांव में स्थानीय जन विगत 40 दिनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रही है।
कारण है कि गांव में लगी की टंकी का मोटर खराब हो चुका है यह पानी की टंकी आस पास के सात गांवों में पानी देती है महेशपुर, सुस्ती, बरन, हिलावे , रामपुर, फसिया, अब यहां की जनता काफी नाराज़ व परेशान है।
स्थानीय रहवासी ग्रामीणों को दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है इस समस्या के विषय में कई बार यहां के सम्बंधित पदाधिकारी से कहा गया। मगर अभी तक कोई कारवाही नही की गई है समस्या जब की तस बनी हुई है।
यहां के ग्रामीण श्रीकांत यादव, उमेश झा, अशोक झा, रमन कांत झा , अजय कांत झा ,संजय मिश्र, पंडित दिलीप झा, कृष्णानंद मिश्रा , रतनदीप राही, कारू झा, और समस्त ग्रामीणों का कहना है पीने वाले पानी की समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने का प्रयास किऐ जाने की प्रार्थना की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.