सुजानगंज पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

जौनपुर।इस संबंध में सुजानगंज के प्रभारी निरीक्षक सै0 हुसैन मुन्तजर ने बताया कि उ0नि0 मंजीत कुमार मय हमराही कर्मचारीगण के द्वारा माननीय न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी मुकदमा नम्बर 261/2022 धारा 406 भा.द.वि थाना सुजानगंज जौनपुर थाना सुजानगंज जौनपुर बनाम अभियुक्त उमाशंकर पाण्डेय पुत्र स्व0 रामदेव पाण्डेय उम्र करीब 80 वर्ष निवासी ग्राम नेवरहा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर का माननीय न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी NBW के तामिला हेतु अभियुक्त उपरोक्त के घर पर दबिस दी गयी तो घर पर मौजूद मिले। जिन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करके माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली सुजनगंज पुलिस टीम में उ0नि0 मंजीत कुमार, का0 रवि गुप्ता शामिल रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.