जिला कलेक्टर पोसवाल ने वल्लभनगर दौरा करते हुए आम जन से रूबरू हुए

रिपोर्ट -अभिषेक धींग उदयपुर वल्लभनगर
उदयपुर। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल शुक्रवार को वल्लभनगर उपखंड अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। पोसवाल ने उपखंड एवं तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरक्षण कर कार्यो की जानकारी ली।उपखंड क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेवेन्यू इंस्पेक्टर सीपी दया व अमर सिंह शक्तावत से ढाल, बांस,खसरा, चौसला, जमाबंदी, नामांतरण,136 के दावों सहित विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली। तदुपरांत जिला कलेक्टर पोसवाल वल्लभनगर कस्बे में पंहुचे कस्बे शीतला माताजी के दर्शन किये। वल्लभनगर दौरे के शहर में पैदल घूमकर कस्बे से जुड़ी समस्याओं को देखा एवं आमजन से मुलाकात करते हुए जनसमस्याओं को जाना एवं समस्याओं का सुल्टारा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए
सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पर चिकित्सालय में सरकार की ओर से आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा करते हुए मरीजों से रूबरू होकर उनसे फीडबैक लिया। अस्पताल में पोसवाल ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना,निःशुल्क जांच, मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान अभियान सहित योजनाओं की जानकारी ली। पोसवाल ने वार्ड में पंहुच कर वार्ड की व्यवस्था को देखा व मरीज से मुलाकात कर सरकारी की ओर से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।वल्लभनगर दौरे पर पंहुचे जिला कलेक्टर पोसवाल ने उपखण्ड, सहायक कलक्टर, तहसीलदार, पंजीयन, एलआर,नगरपालिका, पंचायत समिति सहित विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार व्यास,तहसीलदार गजेंद्र सिंह,उपतहसीलदार चुन्नी लाल शर्मा,राजकुमार गुर्जर,रीडर रोशनलाल रेगर,जीतसिंह,प्रवेश कुमार सहित मौजूद रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.