भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जैतहरी के ग्राम गौरेला स्थित अमृत सरोवर का कलेक्टर व जिपं. सीईओ ने किया मौका मुआयना

212
Above News

अमृत सरोवर में की जा रही है मत्स्य पालन की गतिविधि*

अनूपपुर ।जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत गौरेला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम अंतर्गत बनाए गए अमृत सरोवर का मौका मुआयना कलेक्टर श्री आषीष वषिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा द्वारा किया गया। गौरेला स्थित अमृत सरोवर का कैचमेंट एरिया अच्छा होने से अमृत सरोवर में जल भराव भी अच्छा हुआ है। नवनिर्मित अमृत सरोवर में स्थानीय स्वसहायता समूह द्वारा मत्स्य पालन की गतिविधि भी की जा रही है। बताया गया कि अमृत सरोवर में मत्स्य पालन के लिए 18 हजार मत्स्य स्पान डाले गए हैं। अमृत सरोवर के निर्माण से आसपास के खेत भी लहलहा उठे हैं। स्थानीय ग्रामीण अमृत सरोवर के निर्माण से प्रसन्न हैं। अमृत सरोवर के मेढ़ में मेरी माटी, मेरा देष के तहत पौधरोपण कार्य भी कराया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper