पड़ोसी ने की पड़ोसी महिला से मारपीट पुलिस कर रही है जांच

कौशाम्बी।सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ का मजरा धारूपुर निवासी मंतर देवी पत्नी पप्पू पटेल ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति नशे की हालत में पहुंचा और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने परिजनों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.