भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चरण पादुका योजना के तहत जूता,चप्पल,थरमस, साड़ी जैतपुर विधायक ने हितग्राहियों को बांटे 

934
Above News
तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राही बहनों के पैरों में जैतपुर विधायक ने पहनाई चप्पल

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.-7999140850

शहडोल।लघु वन उपज संघ वन मंडल दक्षिण शहडोल के प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत वन परीक्षत्र बुढार परिसर में तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को जूता चप्पल ,पानी का थरमस एवं महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत तेंदूपत्ता समिति बुढार वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले फड बंडी कला ,बरतारा ,नवगमां के तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर्षोउल्लास के साथ सामग्री वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भईया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा यह योजना चलाई गई है हमारे मुख्यमंत्री भईया शिवराज सिंह चौहान की मनसा थी कि हमारी बहने और हमारे भाई तेंदू पत्ता तोड़ने जाते हैं जहां उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए जूता चप्पल एवं पानी के लिए थर्मस की व्यवस्था बनाई गई है तथा महिलाओं को साड़ियां भी दी जा रही हैं हमारी बहनो के लिए अभी लाडली बहन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपय दिया जा रहा हैं और भईया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा रक्षाबंधन पर अपनी सभी बहनों के खाते में 1000रुपये डालने का कार्य किया गया है जो रक्षाबंधन के पहले आज और कल तक हमारी सभी लाडली बहनों के खाते में जमा कर दी जाएगी भाजपा सरकार के द्वारा हमारी बहनों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि हमारी बहनें आत्मनिर्भर हो किसी प्रकार की हमारी बहनों को कोई दिक्कत ना आए । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लघु वन उपज समिति संघ के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कार्यक्रम अच्छा है और हमारी बहनें और भाइयों को यह सामान वितरण किया जाना है जिससे कि तेंदूपत्ता का संग्रहण करने में कोई दिक्कत परेशानी ना हो।

पुष्पेंद्र ताम्रकार अध्यक्ष अंत्योदय समिति नगर परिषद बुढार  ने कहा कि यह योजना हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चरण पादुका योजना शुरू की गई है जिससे तेंदु पत्ता  तोड़ने जाने व जंगल में जाने वाली हमारी बहनें और भाइयों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसलिए चरण पादुका योजना चलाई गई है जिसमें तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाली हमारी बहनें और भाइयों को जूता चप्पल तथा पानी पीने के लिए थर्मस एवं बहनों को साड़ी तथा सभी हितग्राहियों के खाते में छाते की राशि 200 रुपय जमा की गई है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जैतपुर विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला लघु वन उपज संघ दक्षिण शहडोल अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, पुष्पेंद्र ताम्रकार अध्यक्ष अंत्योदय समिति नगर परिषद बुढार,भाजपा मंडल बुढार महामंत्री श्री कृष्ण गुप्ता,पत्रकार विकास परिषद संभागीय सचिव अखिलेश कुमार शर्मा ,वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रेमांशु धुर्वे, वनपाल कमला प्रसाद वर्मा बुढार, हरदी वनपाल नरेंद्र मिश्रा, वनपाल राजाराम पनिका ,राजेश रावत बीट गार्ड अमलाई, ज्योति लहरिया बीट गार्ड धनपुरी ,प्रेम सिंह परिहार स्थाई कर्मी , उमेश गौतम स्थाई कर्मी तथा तेंदूपत्ता समिति बुढार वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले फड बंडी कला ,बरतारा ,नवगमां के सैकड़ों की संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राही रहे उपस्थित।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper