भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंबाह में आयोजित शांति समिति की बैठक संपन्न

308
Above News

मुरैना।सोमवार को नई तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम अरविंद माहोर और एसडीओपी रवि भदौरिया ने शांति समिति की बैठक ली। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी साबिर कौशर सहित अन्य विभागों के अधिकारी व नगर के व्यापार मंडल के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

शांति समिति की बैठक में एसडीएम अरविंद माहौर ने कहा कि आगामी दिनों में अनेक त्योहार हैं। जैसे रक्षाबंधन, भुजरियां मेला, गणेश चतुर्थी,लवकुश जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इत्यादि इन त्योहारों को शहरवासी शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाएं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि सभी धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि त्योहारों पर अनावश्यक विद्युत कटौती न हो, खास कर सुबह विधुत कटोती न करें। यह सुनिश्चित किया जाए।
एसडीओपी रवि भदोरिया ने कहा है कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये सभी त्योहारों पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। सभी शहरवासियों से भी अपील की गई है कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार शांति और सदभाव के साथ मनाएं। शांति समिति के सदस्यों ने भी त्योहारों पर शांति और सदभाव बनाए रखने और त्योहारों को मिल जुल कर मनाने का आश्वासन दिया।

आयोजित शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से शहर में अतिक्रमण का मुद्दा उभर कर सामने आया बैठक के दौरान तय किया गया कि सड़क किनारे लाइन खींचकर उसके अंदर ठेला वालों को व्यापार करने की अनुमति दी जाएगी इसके साथ ही जगह-जगह ई रिक्शा के स्टैंड भी खत्म किए जाएंगे, उनका रूट तय कर संबंधित रूट पर ही चलाने की योजना बनाई गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper