बेतिया का कुख्यात अपराधी बैजनाथ गिरफ्तार

बेतिया:̲-̲ बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट
बेतिया का कुख्यात अपराधी बैजनाथ गिरफ्तार:ससुराल से अपराध की दुनिया में रखा था कदम, साले की हत्या का बदला लेने के लिए
बेतिया पुलिस ने सोमवार को कुख्यात दस्यु सरगना बैजनाथ यादव को इंडो नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैजनाथ को पुलिस सालों से तलाश कर रही थी। वह अपना ठिकाना नेपाल सहित अन्य जगहों पर बनाया हुआ था। कई सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
अपराध की दुनिया में पश्चिमी चंपारण में 90 की दशक में बैजनाथ ने कदम रखा था। अपने ससुराल में हत्या करने के बाद अपराध की दुनिया में पहली बार कदम रखा था। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर दियारा इलाके में बैजनाथ ने दहशत फैलाया था।
साले का बदला लेने के लिए बना हत्यारा
बता दें कि साले के दुश्मन को अपना दुश्मन मान मौत के घाट उतारा था। बैजनाथ यादव के साले शंकर यादव और गल्लू मुखिया के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। बैजनाथ यादव ने अपने साले शंकर यादव के साथ मिलकर जुलाई 1996 में गल्लू मुखिया की हत्या कर दी थी।
इसके बाद वह दस्यु सरगना वासुदेव यादव के गिरोह में शामिल हो गया। उस समय अपराध की दुनिया में कुख्यात वासुदेव यादव के नाम का सिक्का चलता था। गल्लू मुखिया की हत्या के करीब डेढ़ साल बाद बैजनाथ के साले शंकर यादव की हत्या हो गई थी। इसके बाद वह तिलमिला उठा था।
साले की हत्या के बाद से वह प्रतिशोध की आग में जल रहा था। उसने अपने सरदार वासुदेव यादव से इसकी प्रतिशोध लेने की बात कही, लेकिन वासुदेव ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह खुद का अलग गिरोह बना लिया। अपने साले की हत्या के रिवेंज में आमिर मियां और हातिम मियां की हत्या कर दी। इन हत्याओं के बाद बैजनाथ यादव अपराध की दुनिया में बादशाह बन
इसके बाद से बैजनाथ ने आपराधिक वारदातों की झड़ी लगा दी। एक के बाद एक कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर दियारा इलाके में दहशत का फैला दिया। सिर्फ योगापट्टी थाना में ही उसके खिलाफ 12 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हुए। वह दियारा इलाके तक ही सीमित नहीं रहा। चनपटिया, लौरिया और बगहा पुलिस जिला के कई थाने क्षेत्रों में भी उसने आपराधिक वारदात को अंजाम दिया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.