आक्रोशित महिलाओं ने थाने का किया घेराव

कनौज न्यूज:बेबाक शक्ति न्यूज़ संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट
सौरिख। क्षेत्र के नगला कन्हई गांव की छात्रा का शव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पड़ा मिला था। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को गांव की महिलाओं ने थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी एवं दर्ज रिपोर्ट में नाम बढ़ाए जाने की मांग पर हंगामा किया। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर महिलाएं वापस लौट गई। थाना क्षेत्र के नगला कन्हई गांव निवासी छात्रा अंजली (17) का 25 अगस्त को घर से स्कूल के लिए निकली थी। घर वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को अंजलि का शव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला था।
मृतका की मां सुघरश्री पाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सद्दाम हुसैन के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को मृतक के परिवार समेत गांव की कई महिलाओं ने थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी व दर्ज की गई रिपोर्ट में अन्य लोगों के नाम बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
हंगामे के दौरान प्रभारी निरीक्षक व महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने हत्यारोपी सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी की जानकारी दी, तब कहीं महिलाओं का आक्रोश कम हुआ और सभी गांव लौट गईं। मृतका की भाभी अनुराधा ने बताया कि अपहरण की सूचना मिलने पर जब सद्दाम से फोन पर बात की गई तो उसने परिवार को तहस-नहस करने की धमकी दी थी। दूसरे दिन रविवार को वह अंजली की हत्या कर शव को एक्सप्रेसवे पर फेंककर फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि अंजली की हत्या में सद्दाम के अलावा उसके कुछ साथी भी शामिल थे।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, एसआई अभिनेष कुमार व निरीक्षक बृजपाल सिंह ने सोमवार को हत्यारोपी सद्दाम पुत्र सादिक अली निवासी शरीफपुर व हाल निवासी नगला कन्हई को खड़नी नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा अंजली की मौत दुर्घटना में होने की पुष्टि हुई है। वहीं मृतका के परिजन पीएम रिपोर्ट से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे थे। परिजनों का कहना था कि अगर दुर्घटना में अंजलि की मौत हुई है तो वह दो दिनों तक कहां गायब रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों के अनुसार अंजली के गायब होने के बाद से ही सद्दाम व उसके परिजन मकान बंद कर गायब हो गए थे। घर में केवल एक महिला मौजूद थी। रविवार को अंजली का शव मिलने के बाद घर में मौजूद महिला भी ताला डालकर गायब हो गई।
Subscribe to my channel
Comments are closed.