भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भींडर उपखंड अधिकारी बंजारा ने किया सामान्य चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण

242
Above News

भींडर।भींडर उपखंड के नए उपखंड अधिकारी गोपाल राम बंजारा ने मंगलवार को भींडर श्री गुलाब सिंह शक्तावत सामान्य चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर अवलोकन किया। अस्पताल में विभिन्न वार्डो में घूम कर भर्ती मरीजों से हाल-चाल जाने और उनके इलाज के बारे में जानकारियां ली निशुल्क दवाई वितरण योजना के काउंटर में जाकर दवाईयों की स्थिति देखी। सीएससी प्रभारी संकेत जैन से अस्पताल में स्टाफ की स्थिति के बारे में भी पूछा तो कहा कि स्टाफ की कमी पर कहा कि आगे उच्च अधिकारियों से बात कर स्टाफ की व्यवस्था करवाई जाएगी साथ ही अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्थाओं पर सीएससी प्रभारी जैन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आरआई भेरू लाल प्रजापत,सुरेश दक मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper