समाजसेवा स्वर्गीय होशियार सिंह की मूर्ति अनावरण समारोह

खेतड़ी पंचायत समिति सिंघाना के गांव गोठ के समाजसेवी स्वर्गीय होशियार सिंह की मूर्ति का अनावरण समारोह 31 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है । इस आयोजन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व अध्यक्षता झुनझुनू सांसद नरेंद्र खींचड़ होंगे । विशिष्ट अतिथियों में सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, श्रीमति हर्षिनी कुलहरी जिला प्रमुख झुनझुनू, डाक्टर रवि प्रकाश मेहरड़ा डीजीपी राजस्थान पुलिस,रणवीर सिंह कृष्णिया दिल्ली पुलिस व मातुराम वर्मा होंगें । इस आयोजन के प्रवक्ता झुनझुनू(सुरेश सैनी) के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने बताया इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है आयोजन समिति के आयोजक हरि प्रकाश सिंह व दिनेश कुमार ने बताया कि मुकेश फौजी एंड पार्टी द्वारा सुबह 10 बजे से रागिनी कंपटीशन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.