भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छात्रा की हत्या के बाद छिबरामऊ पहुंचे सांसद सुब्रत पाठक:बोले- लव जिहाद में की गई हत्या, परिजनों ने पुलिस पर धमकाने का लगाया आरोप

338
Above News

कन्नौज से बेबाक शक्ति न्यूज संवाददाता ऋषि जैन की रिपोर्ट ।
: छिबरामऊ में छात्रा की हत्या के बाद गांव में पहुंचे सांसद ने घटना की जानकारी परिजनों से ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामला लव जिहाद का है। जिलाधिकारी से फोन पर बात करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं परिजनों ने पुलिस Comprar cialis generico barato en españa पर धमकाने के आरोप लगाए हैं।
सौरिख क्षेत्र के नगला कन्हई गांव में प्रेमी द्वारा की गई छात्रा की हत्या पर गांव पहुंचे भाजपा सांसद ने पीड़ित परिवार को धमकी देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की भी बात कही है। थाना क्षेत्र के नगला कन्हई गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा अंजलि का अपहरण कर रविवार को हत्या कर एक्सप्रेस वे पर फेंकने का मामला सामने आया था। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी प्रेमी सद्दाम पर अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार किया था।
: डीएम से फोन पर बात करते हुए सांसद सुब्रत पाठक ।
बुधवार को गांव पहुंचे भाजपा सांसद सुब्रत पाठक एवं तिर्वा भाजपा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। वहीं परिवार के लोगों ने सासंद को रोककर अपनी व्यथा को बताते हुए बताया कि बेटी का शव घर देर शाम लौटा था। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शाम को अंतिम संस्कार नहीं करते हैं। लेकिन पुलिस ने दबाव बनाते हुए शव को दफन करवा दिया। वो पीठ के बल दफनाया गया जो हिंदू धर्म के खिलाफ है।
पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद सुब्रत पाठक
साथ ही पुलिस पर आरोप लगाए कि हम लोगों से घटना वाले दिन ही दबाव से तहरीर लिखवा ली गई, जिसमें हम लोगों से सिर्फ एक ही आरोपी का नाम लिखवाया गया। परिवार के और सदस्य भी इस घटना में शामिल थे। पुलिस से एफआईआर में अन्य लोगों के नाम बढ़ाए जाने की बात कही तो पुलिस ने इनकार कर दिया और वहीं मेरी बेटी की उम्र 18 साल से कम है फिर भी मुकदमा में पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया गया।इतने पर ही सांसद ने जिलाधिकारी को फोन से अवगत कराते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लें। गांव के लोगों में आक्रोश है। पुलिस प्रशासन भी मदद नहीं कर रही है। आप इसको संज्ञान में लें और मामला लव जिहाद का मालूम पड़ता है। इसकी भी जांच करते हुए कार्रवाई करें। वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का भाई घर में ही अवैध क्लीनिक खोले हुए है। जमीन पर मकान भी अवैध रूप से बनाए हुए है। सांसद ने फोन पर मामले से संबंधित सभी अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्दी ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper