भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा महिलाओं ने थानाअधिकारी सहित स्टाफ को बांधी राखी पुलिसकर्मियों ने दिया सुरक्षा का वचन।

423
Above News

रिपोर्ट -अभिषेक धींग
उदयपुर -कानोड़

उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में बुधवार को प्रातः 11:00 बजे पुलिस थाने में भाई-बहन के अटूट प्रेम तथा विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा महिलाओं ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का आह्वान किया। महिलाओं द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांदा एवं मिठाई खिलाई उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी पहनकर पुलिस के जवान महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा करते हैं। त्योहारों पर अपने घर नहीं जा पाते हैं थाने में तथा कस्बे में रहकर महिलाओं की रक्षा करते जिसको देखते हुए महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को भाई मानकर राखी बांधी। कार्यक्रम के दौरान कानोड़ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा जैन, उपाध्यक्ष इंदिरा भोजावत, महामंत्री आशा जोशी, मंत्री नीलम प्रजापत, एवं भिंडर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा चौबीसा मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper