भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हरदी वन चौकी में मुख्यमंत्री चरण पादुका के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहीयों को सामग्री बांटे गए

259
Above News

जूता,चप्पल,थरमस, साड़ी सभापति निर्माण समिति
जगन्नाथ शर्मा ने हितग्राहियों को बांटे

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.-7999140850

शहडोल।लघु वन उपज संघ वन मंडल दक्षिण शहडोल के प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत वन परीक्षत्र बुढार अंतर्गत हरदी चौकी परिसर में तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को जूता,चप्पल ,पानी की थरमस एवं महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत तेंदूपत्ता समिति खैरहा अंतर्गत आने वाले फड कोदबार के तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर्षोउल्लास के साथ सामग्री वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ शर्मा सभापति निर्माण समिति जिला पंचायत शहडोल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस माटी के वो लाडले सपुत एक किसान के बेटे हैं जब से मध्यप्रदेश की बागडोर संभाले है और आप लोगों ने जब से कमल का फुल खिलाया है और जबसे आप लोगों ने इस मध्यप्रदेश की बागडोर सौंपी है मैं समझता हूं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजनाओं की अनेकों अनेक झड़ी लगाई जिसकी हम सब लोग कल्पना भी नहीं कर सकते थे उसी के तत्वावधान में आज यह मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना का कार्यक्रम रखा गया है। सोचिए कितना गंभीर विषय हमारे गरीब भाई बहन जंगलों में तेंदु पत्ता तोड़ने जाते हैं कभी पैरों में चप्पल,जुता नहीं होता कभी पिने के लिए पानी नहीं होता कितनी परेशानियों से हमारे भाई बहन संघर्ष करते हैं हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारे भाई एवं बहनों के संघर्ष को कितनी गंभीरता से अपने संज्ञान में लेते हुए हमारे भाई एवं बहनों की तकलीफों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना बनाई जिससे मध्य प्रदेश में हमारी बहनो और भाईयों को जंगलों में तेंदु पत्ता तोड़ने में किसी प्रकार की कोई तकलीफ़ न हो आप सोचिऐ हमारे मुख्यमंत्री भईया शिवराज सिंह चौहान आप लोगों के बारे में कितनी गंभीरता से सोचते हैं।जगन्नाथ शर्मा सभापति निर्माण समिति जिला पंचायत शहडोल ने कहा कि अभी रक्षाबंधन के पर्व पर सभी लाडली बहनों के खाते में 250रु रक्षाबंधन के लिए डलवाऐ गये है और अभी तक हमारी लाडली बहनों के खाते में 1000 रूपय डाला जाता था लेकिन अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अक्टूबर माह से सभी लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए डाले जाएंगे और जिसे हम 3000 तक ले जाएंगे हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कई योजनाएं चलाई गई है और यह सभी योजनाएं सभी वर्गों के लिए है। जगन्नाथ शर्मा सभापति निर्माण समिति जिला पंचायत शहडोल ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाली हमारी बहनें और भाइयों को जूता चप्पल तथा पानी पीने के लिए थर्मस एवं बहनों को साड़ी तथा सभी हितग्राहियों के खाते में छाते की राशि 200 रुपय जमा की गई है। हमारे मुख्यमंत्री भईया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हमारी बहनों एवं भाईयों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि हमारी बहनें एवं हमारे भाई आत्मनिर्भर हो किसी प्रकार की हमारी बहनों एवं भाईयों को कोई दिक्कत ना आए । जगन्नाथ शर्मा सभापति निर्माण समिति जिला पंचायत शहडोल ने कहा कि आप लोगों ने मुझे जिला पंचायत सदस्य बनाया है और मैं आपके नजदीक ग्राम खैरहा में रहता हूं कभी भी किसी को भी कोई समस्या आती हैं तो आप लोग मुझ से संपर्क कर सकते हैं में आप लोगों की पुरी मदत करुंगा आपकी जो समस्या होगी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उसका समस्या का समाधान कराउंगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वनपाल नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत वन परीक्षत्र बुढार अंतर्गत हरदी चौकी परिसर में तेंदूपत्ता संग्राहक 300 हितग्राहियों को जूता,चप्पल ,पानी का थरमस एवं महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगन्नाथ शर्मा सभापति निर्माण समिति जिला पंचायत शहडोल, विशिष्ट अतिथि अवधेश प्रताप सिंह , ब्रजेश प्रताप सिंह, प्रशिक्षुक रेजर संदीप गौतम,वन पाल नरेन्द्र मिश्रा,वनरक्षक राकेश बैग ,वनरक्षक सुधाकर जायसवाल संतोष पनिका वनरक्षक ह्रदेश अहिरवार नरेंद्र मिश्रा ,सुधीर तिवारी वनरक्षक, समारू बैगा, तथा तेंदूपत्ता समिति खैरहा अंतर्गत आने वाले फड कोदबार के सैकड़ों की संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राही रहे उपस्थित।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper