भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाई बहनों का दुलारा त्यौहार में
भाइयों के कलाई में बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

234
Above News

भाइयों के कलाई में रक्षा सूत्र बाधने के लिए सड़क पर आने जाने वाली बहनों का लगा रहा ताता और मिष्ठानों की दुकानों पर लगी रही भीड़

ब्यूरो रिपोर्ट कौशांबी से धर्मेंद्र यादव बेबाक शक्ति न्यूज़ mb.8874160864

कौशांबी। देश में अपनी रक्षा के लिए बहाने अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर अपने जीवन में कठिनाइयों के रक्षा के लिए और अपनी रक्षा हेतु भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधने का पर्व युगो युगो से चला आ रहा है जिसका इतिहास गवाह है कि अपनी रक्षा के लिए पांच पतियों वाली द्रौपदी ने भी श्री कृष्ण भगवान के हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर श्रावणी का पर्व मनाया था और भगवान श्री कृष्ण ने द्रोपदी के संकट काल में द्रोपदी के पास जाकर द्रौपती का चीर बढ़ाया था और इतिहास गवाह है कि मेवाड़ की रानी कर्मवती ने जब अंग्रेजों से युद्ध करने में अपने आप को कमजोर समझने लगी थी तब उन्होंने दिल्ली के सम्राट हुमायूं के कलाई में बाधने के लिए रक्षा सूत्र भेजा था और दिल्ली का सम्राट हुमायूं ने मेवाड़ की रानी कर्मवती के रक्षा सूत्र को स्वीकार किया और अपने हाथों में रक्षा सूत्र बधवाया और अपनी फौज को लेकर मेवाड़ की रानी कर्मवती की रक्षा के लिए दिल्ली से निकल पड़े और मेवाड़ आने तक में मेवाड़ की रानी कर्मवती वीर गति को प्राप्त हो चुकी थी दिल्ली सम्राट हुमायूं ने मेवाड़ की रानी कर्मवती के चिता की राख को नमस्कार कर रानी कर्मवती को रक्षा का वचन दिया था इस तरह से इतिहास अनेकों प्रकार से गवाह है और साक्षी है इसी क्रम में 31 अगस्त 2023 दिन गुरुवार को श्रावणी मास के अंत में पूर्णिमा के दिन देश के कोने-कोने में रक्षा का पर्व मनाया जा रहा है इसी बीच में बहने अपने ससुराल से दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों से अपने मायके से आकर रक्षा सूत्र ले जाकर अपने भाइयों के कलाई में रक्षा सूत्र बाध रही है वहीं सड़कों पर आज आने-जाने वाली बहनों की कतार लगी हुई है और मिष्ठानों की दुकान में भारी भीड़ देखने के मिल रही है रक्षा सूत्र के पर्व पर बहने और भाई मिलकर बड़ी हंसी खुशी से पर्व को मना रहे हैं लेकिन कालाबाजारी करने वाले मिष्ठान के दुकानदारों की मिलावट खोरी नजर आ रही है सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि दुकानदार नाना प्रकार के मिठाइयों में खोवा की जगह पर अधिक मात्रा में चीनी, मैदा ,सिंथेटिक ,यूरिया ,कास्टिक सोडा, डिटर्जेंट आदि का इस्तेमाल का मिठाइयों को बनाकर बिक्री कर रहे हैं यह भाई और बहनों के साथ बड़ा ही धोखा हो रहा है जिस पर अधिकारियों को संज्ञान लेना होगा कि ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दंडित करने की जरूरत है जिससे भविष्य में ऐसे मिलावटी पदार्थ का बिक्री न कर सके।

सच की अहमियत बेबाक शक्ति न्यूज़ परिवार की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त संपादको ,जिला संवाददाता ,क्राइम जिला संवाददाता एवं कार्यालय संवाददाता और समस्त रिपोर्टरो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper